Punjab Dancer Viral Video: पंजाब का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डांसर के साथ मारपीट और अभद्रता होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद डांसर ने पूरी कहानी बताई। वहीं सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने जब लोगों की मांग को मानने से इंकार कर दिया लोगों ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह उसे बचाया गया। अब डांसर लड़की ने घटना की कहानी बताई है ।
सामने आए वीडियो में एक डांसर स्टेज पर किसी कार्यकम में डांस करती दिखाई दे रही है। बताया गया कि वहां मौजूद लोगों ने लड़की को स्टेज से नीचे उतर कर मेहमानों के बीच जाकर डांस करने के लिए कहा लेकिन डांसर ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोग डांसर पर भड़क गए और अभद्रता करने लगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लड़की को गिलास फेंककर मारता दिखाई दे रहा है। हालाँकि विवाद बढ़ता देख कई लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे और डांसर को स्टेज से सुरक्षित लेकर चले गए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं लड़की ने एक इंटरव्यू में बताया है कि लोगों ने मुझे नीचे आकर डांस करने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया तो उन्होंने हमला करने की कोशिश की।
लड़की डांसर ने आरोप लगाया कि अधिकतर लोग नशे में थे और नीचे आकर डांस करने के लिए कह रहे थे। मैं एक कलाकार हूं। इन्हें लगता है कि पैसे दिए हैं तो उन्हें ऐसा लगता है कि खरीद लिया है। डांस करने के लिए बुलाया है, तो डांस देखो ना कि हाथ पकड़ों और अभद्रता करो।
यह भी पढ़ें : खचाखच भरी ट्रेन में शख्स को लगी टॉयलेट तो बन गया स्पाइडर मैन, खूब वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि बिहार होता तो गोली चल जाती। एक ने लिखा कि पैसे के लिए लोगों का क्या क्या नहीं देखना पड़ता है और पैसे वाले कितने घमंडी हो जाते हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये तो सरासर गलत व्यवहार है। पुलिस को इस मामले में शामिल सभी लोगों गिरफ्तार कर लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि डांस करने वाली लड़कियों के प्रति कितनी गंदी सोच रखते हैं ये लोग, शर्म आनी चाहिए।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines