Accident on Railway Track : रील बनाने के लिए लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। कई लोग तो जान जोखिम में डालकर रील बनाते हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब एक बार फिर मॉडल की मौत की खबर सामने आ रही है। मॉडल रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई।
मामला मैक्सिको का है, यहां एक फेमस मॉडल रेलवे ट्रेक पर रील बना रही थी लेकिन तभी ट्रेन आ गई। मॉडल ट्रेन की चपेट में आ गई। 30 साल की सिंथिया नायली हिगरेडा बरमेजो ट्रैक के किनारे रील बना रही थी, उसके कपड़े ट्रेन से फंस गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया गया कि वह अपने बैकग्राउंड में तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रेन को रिकॉर्ड करना चाहती थी लेकिन ये हादसा हो गया। दुर्घटना को कई लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस और डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंची, मॉडल का इलाज कर बचाने की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें : ‘नशे’ में किया एक्सीडेंट फिर DJ बजा करने लगा डांस, हंगामा करते टूरिस्ट का वीडियो वायरल
पुलिस ने बताया कि जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, पीड़िता फोटोशूट करवा रही थी। हमने घटनास्थल पर मौजूद गवाहों से बातचीत की है। पुलिस ने कहा कि अभी तक की जांच के अनुसार, यह एक दुर्घटना थी, वह ट्रेन के बहुत करीब आ गई थी जिसकी वजह से उसके कपड़े फंस गए और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए 150 फीट से पानी में लगाई छलांग, पुलिस ने बाहर निकाली डेड बॉडी
ऐसे ही कई मामले में भारत से भी सामने आ चुके हैं, जब रील बनाने के चक्कर लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही उदयपुर में 150 फीट की ऊंचाई से पानी में कूदने के बाद एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि वह रील बनाने के लिए खदान की झील में कूद गया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines