रील बनाने के लिए 150 फीट से पानी में लगाई छलांग, पुलिस ने बाहर निकाली डेड बॉडी

Rajasthan News : मामला राजस्थान के उदयपुर का है, यहां एक शख्स ने 150 फीट पानी की झील में छलांग लगा दी। इसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी झारखंड और मध्यप्रदेश में रील के चक्कर में युवकों की जान जा चुकी है।

Viral News

Rajasthan News : रील बनाने का खुमार जानलेवा होता जा रहा है। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए जब रील बनाने के चक्कर में लोगों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश, झारखंड के बाद राजस्थान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स की रील बनाने के चक्कर में दर्दनाक मौत हो गई है।

मामला राजस्थान के उदयपुर का बताया जा रहा है, यहां एक शख्स रील बनाने के लिए पत्थर खदान की झील में कूद गया और उसकी जान चली गई। वह अपने चार दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम रील्स शूट करने खदान पर आया था लेकिन ये उसकी आखिरी शूटिंग साबित हुई।

बताया गया कि दिनेश मीणा नाम का शख्स अपने दोस्तों के साथ रील शूट करने पहुंचा। दिनेश का एक दोस्त पहले चट्टान से फिसलकर पानी में गिर गया और वह किसी तरह बाहर निकल आ गया। इसके बाद दिनेश के दिमाग में 150 फीट की ऊंचाई से झील में छलांग लगाने का आईडिया आया।

हालांकि छलांग लगाने के बाद जब दिनेश बाहर नहीं आया तो दोस्त हैरान हो गए और उन्हें गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर झील पर पहुंची और तीन घंटे की तलाशी के बाद आखिरकार उसका शव बरामद हुआ।


बता दें कि इससे पहले झारखंड के साहिबगंज जिले में एक 18 साल का लड़का इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए करीब 100 फीट की ऊंचाई से खदान की झील में कूद गया था। इसके बाद वह डूबने लगा, झील में नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की थी लेकिन उसकी मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर बने पुल से कूदने के बाद एक युवक की जान जा चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ