मॉडल बना रही थी रील, मौत सामने है नहीं हुआ फील और ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

Accident on Railway Track : एक लड़की रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी होकर रील बनवा रही थी और फोटोशूट करवा रही थी लेकिन इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन आई और मॉडल का कपड़ा ट्रेन में फंस गया। मॉडल की मौत हो गई।

Model die on railway Track
विज्ञापन

Accident on Railway Track :  रील बनाने के लिए लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। कई लोग तो जान जोखिम में डालकर रील बनाते हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब एक बार फिर मॉडल की मौत की खबर सामने आ रही है। मॉडल रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई।

मामला मैक्सिको का है, यहां एक फेमस मॉडल रेलवे ट्रेक पर रील बना रही थी लेकिन तभी ट्रेन आ गई। मॉडल ट्रेन की चपेट में आ गई। 30 साल की सिंथिया नायली हिगरेडा बरमेजो ट्रैक के किनारे रील बना रही थी, उसके कपड़े ट्रेन से फंस गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया गया कि वह अपने बैकग्राउंड में तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रेन को रिकॉर्ड करना चाहती थी लेकिन ये हादसा हो गया। दुर्घटना को कई लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस और डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंची, मॉडल का इलाज कर बचाने की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, पीड़िता फोटोशूट करवा रही थी। हमने घटनास्थल पर मौजूद गवाहों से बातचीत की है। पुलिस ने कहा कि अभी तक की जांच के अनुसार, यह एक दुर्घटना थी, वह ट्रेन के बहुत करीब आ गई थी जिसकी वजह से उसके कपड़े फंस गए और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ऐसे ही कई मामले में भारत से भी सामने आ चुके हैं, जब रील बनाने के चक्कर लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही उदयपुर में 150 फीट की ऊंचाई से पानी में कूदने के बाद एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि वह रील बनाने के लिए खदान की झील में कूद गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ