Mirzapur में पुल‍िसवाले की 'दबंगई'! बच्‍चों से करा रहा था ये काम, वीडियो हुआ वायरल तो बुरा फंसा

UP Police Viral Video : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कांस्टेबल नाबालिग बच्चों से मसाज कराता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।

Mirzapur Viral Video
विज्ञापन

UP Police Viral Video : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसवाले की करतूत दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। वायरल वीडियो में एक पुलिसवाला थाने के अंदर ही नाबालिग बच्चों से मसाज कराता दिखाई दे रहा है।

नाबालिग बच्चों से मसाज कराता दिखा कांस्टेबल

वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह है। इलाके में वह अपनी मूछों को लेकर जाना जाता है क्योंकि स्थानीय लोग उसे उसकी मूंछों की वजह से पहचानते हैं। हालांकि सामने आए वीडियो में भानु प्रताप सिंह की जो करतूत दिखाई दे रही है, वह उसे मुसीबत में डाल सकती है।

Advertisment

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह एक कुर्सी पर बैठा हुआ है, उसके पास कई बच्चे खड़े हैं। बच्चे हेड कांस्टेबल को मसाज दे रहे हैं।
एक बच्चा सिर की मालिश कर रहा है, जबकि दो बच्चे उसके हाथ दबा रहे हैं। हैरानी की बात ये हैं कि ये सब थाने के अंदर ही हो रहा था।

देखिए वीडियो 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


हेड कांस्टेबल के सामने बैठे किसी शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पुलिस ने भी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा आरक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है, जिससे तथ्य सामने आ सके।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया गया और आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ