---विज्ञापन---

बेटे के खून से पिता बना उम्र से ज्यादा जवां, जानें कौन है वो अरबपति?

Millionaire Bryan Johnson Transformation: खुद को जवान रखने के लिए कुछ लोग कई अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे अरबपति के बारे में बताएंगे, जिन्होंने खुद को जवान रखने के लिए करोड़ों का खर्चा किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Millionaire Bryan Johnson Transformation: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे बुढ़ापा आना आम बात है। शायद ही कोई व्यक्ति है, जो कभी बूढ़ा नहीं होता है। लेकिन कुछ लोग वर्कआउट या फिर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा लेकर खुद को जवां रखने की कोशिश करते हैं।

आज हम आपको अरबपति ब्रायन जॉनसन के बारे में बताएंगे, जो समय के साथ बूढ़े होने की जगह जवां हो रहे हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। आइए विस्तार से जानते हैं उनके जवां रहने के राज के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

6 सालों में ब्रायन ने खुद को इतना बदला

ब्रायन जॉनसन, 46 साल के एक अमेरिकी उद्योगपति है, जिनका नाम दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में आता है। लेकिन वो अपनी आधे से ज्यादा कमाई का पैसा खुद को जवां रखने में ही लगाते हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट x पर अपने 6 सालों में हुए ट्रांसफॉर्मेशन की तीन तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। पहली तस्वीर 2018 की है, जिसमें वो बूढ़े दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2023 की अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह 2018 से ज्यादा जवां दिख रहे हैं। फिर उन्होंने साल 2024 की लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और ज्यादा जवान दिख रहे हैं। उनके बाल काले और स्किन ग्लोइंग लग रही है।

---खबर नीचे जारी है---

हालांकि जब से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है, लोग उनकी इस कोलाज फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने उन्हें कूल कहा, तो कुछ को उनका ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया है।

हर साल करोड़ों का खर्चा करते हैं ब्रायन

बता दें कि ब्रायन जॉनसन खुद को जवान रखने के लिए हर साल अपने ऊपर लगभग दो मिलियन डॉलर यानी 16 करोड़ रुपए के आसपास का खर्चा करते हैं। हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करने के साथ-साथ वो एक दिन में 100 से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स, सप्लीमेंट्स और दवाइयां लेते हैं। इसी के साथ वो ब्लड प्लाज्मा का ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। इस ट्रीटमेंट में उन्हें उनके बेटे का ही खून चढ़ाया जाता है, जिससे वो जवान रह सकें।

---खबर नीचे जारी है---

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जवां दिखने के लिए सिर्फ ब्रायन जॉनसन ही नहीं उनके पिता भी इस ट्रीटमेंट को फॉलो कर रहे हैं। उन्हें ब्रायन का खून ब्लड प्लाज्मा ट्रीटमेंट के जरिए चढ़ाया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:Pakistan: पुलिस वालों को सेना के जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल वीडियो में दिखा बेरहम चेहरा

First published on: Apr 12, 2024 12:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola