Viral Video: वैसे तो आपने देखा होगा सोशल मीडिया कई तरह के वीडियो वायरल होती रहती हैं, जो काफी मजेदार होते हैं तो कभी हैरान कर देने वाली होती हैं।फिलहाल मेट्रो से जुड़े हुए वीडियोज भी काफी वायरल होते रहते हैं। कभी आप देखते होंगे कि दिल्ली मेट्रो के अंदर कोई नाच रहा है तो कोई जोर से गाना गाते हुए दिख रहा है।

पर क्या आपने देखा है किसी को मेट्रो के अंदर सोफा लेकर जाते हुए? जी हां, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक फन्नी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग सोफा लेकर मेट्रो के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने सभी लोगों को हैरान करने के साथ-साथ कन्फ्यूज भी कर दिया है। सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए-

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोफा लेकर खड़े हैं और फिर जैसे ही मेट्रो आई, वो लोग सोफा उठाकर मेट्रो के अंदर जाने के लिए खड़े हो गए हैं। जैसे ही मेट्रो का गेट खुला, वो अपने सोफा को लेकर अंदर घुस जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में जैसे ही दूसरी तरफ से बाहर निकालते हैं, तो ऐसा लगता है कि वो दोनों मेट्रो के अंदर घुसे ही नहीं थे। आप लोगों के लिए ये नजारा काफी सोचने वाला है।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु की लड़की ने शेयर की डेटिंग टिप, वायरल पोस्ट पर आ गई कमेंट्स की बाढ़

लेकिन ऐसा कैसे हुआ, आपको सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया होगा। लेकिन इसके साथ ही लोगों को हैरान भी कर दिया है कि ये लोग सोफा लेकर मेट्रो स्टेशन पर आखिर कैसे चले गए। आपको बता दें, यह वीडियो भारत का नहीं है, बल्कि यह न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रो स्टेशन का नजारा है। इस वीडियो कोइंस्टाग्राम पर mancelnyc नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 69 लाख बार देखा जा चुका है। जबकि इसपर लाइक एक लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों ने किया है और तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ