Rajasthan: भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है और ये परंपरा सालों से चली आ रही है। हर राज्य में अलग-अलग प्रथाओं और रीति रिवाज के साथ इस परंपरा को अपनाया गया है। मगर क्या आप मे कभी सुना है कि कोई आदमी एक नहीं दो महिलाओं से शादी कर सकता है। जी हां राजस्थान के एक गांव में ऐसा रिवाज है।
हम राजस्थान, जैसलमेर मे रामदेयो की बस्ती की बात कर रहे हैं, जहां पुरुषों को एक नहीं दो औरतों से शादी करने का अधिकार मिला है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
अजीब सा रिवाज
राजस्थान के जैसलमेर की रामदेयो की बस्ती में एक असामान्य वैवाहिक परंपरा है, जो बड़ा अजीब और अतरंगी है। इस परंपरा के तहत गांव के हर पुरुष के लिए दो पत्नियां रखना का विकल्प मिलता है। हालांकि एक इस देश में पॉलीगैमी को सपोर्ट नहीं किया जाता है, लेकिन रामदेयो की बस्ती में परंपरा सालों से चली आ रही है।
वैसे समय के साथ यह परंपरा खत्म होने लगी है, मगर अभी भी रामदेयो की बस्ती के कुछ युवा निवासी अपने पूर्वजों की परंपरा पर चल रहे हैं, जबकि ज्यादातर इस परंपरा को पुराना मानते हैं।
Rajasthan
क्यों दिलचस्प है परंपरा?
इस परंपरा की सबसे खास बात ये हैं कि इससे दोनों पत्नियों में कभी कोई विवाद नहीं होते हैं और ये शांति से अपने पति के घर को साझा करती हैं और बहनों की तरह एक-दूसरे का साथ देती हैं। ये प्राचीन परंपरा काफी पुरानी है और इनकी मान्यता बहुत है। स्थानीय लोककथाओं की मानें तो एक ही पत्नी से विवाह करने से संतानहीनता या केवल बेटियों के जन्म का जोखिम अधिक होता है।
ऐसे में पुरुष अपने वंशज को सुरक्षित करने के लिए दूसरी शादी करते हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि दूसरी पत्नी से बेटा होने की संभावना ज्यादा होती है। नई पीढ़ी के लोग इस परंपरा से दूरी बना रहे हैं, हालांकि अभी पुरानी पीढ़ी इन वैवाहिक प्रथाओं से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें – ‘इस देश में हिंदूओं को कुचलने की कोशिश’, साधु चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines