इस गांव का हर मर्द है 'अरमान मलिक'; बड़ा अजीब है ये खास रिवाज

राजस्थान के जैसलमेर में एक ऐसी बस्ती है, जिसमें पुरुषों को दो शादी करने का अधिकार है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Rajasthan

Rajasthan

विज्ञापन

Rajasthan: भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है और ये परंपरा सालों से चली आ रही है। हर राज्य में अलग-अलग प्रथाओं और रीति रिवाज के साथ इस परंपरा को अपनाया गया है। मगर क्या आप मे कभी सुना है कि कोई आदमी एक नहीं दो महिलाओं से शादी कर सकता है। जी हां राजस्थान के एक गांव में ऐसा रिवाज है।

हम  राजस्थान, जैसलमेर मे रामदेयो की बस्ती की बात कर रहे हैं, जहां पुरुषों को एक नहीं दो औरतों से शादी करने का अधिकार मिला है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

अजीब सा रिवाज

राजस्थान के जैसलमेर की रामदेयो की बस्ती में एक असामान्य वैवाहिक परंपरा  है, जो बड़ा अजीब और अतरंगी  है। इस परंपरा के तहत गांव के हर पुरुष के लिए दो पत्नियां रखना का विकल्प मिलता है। हालांकि एक इस देश में पॉलीगैमी को सपोर्ट नहीं किया जाता है,  लेकिन रामदेयो की बस्ती में परंपरा सालों से चली आ रही है।

वैसे  समय के साथ यह परंपरा खत्म होने लगी है, मगर अभी भी रामदेयो की बस्ती के कुछ युवा निवासी अपने पूर्वजों की परंपरा पर चल रहे हैं, जबकि ज्यादातर इस परंपरा को पुराना मानते हैं।

Rajasthan

Rajasthan

विज्ञापन

क्यों दिलचस्प है परंपरा?

इस परंपरा की सबसे खास बात ये हैं कि इससे दोनों पत्नियों में कभी कोई विवाद नहीं होते हैं और ये शांति से अपने पति के घर को साझा करती हैं और बहनों की तरह एक-दूसरे का साथ देती हैं। ये प्राचीन परंपरा काफी पुरानी है और इनकी मान्यता बहुत है। स्थानीय लोककथाओं की मानें तो एक ही पत्नी से विवाह करने से संतानहीनता या केवल बेटियों के जन्म का जोखिम अधिक होता है।

ऐसे में पुरुष अपने वंशज को सुरक्षित करने के लिए दूसरी शादी करते हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि दूसरी पत्नी से बेटा होने की संभावना ज्यादा होती है। नई पीढ़ी के लोग इस परंपरा से दूरी बना रहे हैं,  हालांकि अभी पुरानी पीढ़ी इन वैवाहिक प्रथाओं से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ