Medanta Hospital Viral Video: लखनऊ के मेदांता अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अस्पताल के कर्मचारी के साथ बहस करते और उस पर चिल्लाते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्स का आरोप है कि अस्पताल वालों ने उसके करीबी की डेड बॉडी को 3-4 दिन तक ICU में वेंटिलेटर पर रखा और इलाज के नाम पैसे वसूलते रहे। इसके बाद अब परिजनों को डेड बॉडी देने में आनाकानी कर रहे हैं।
मृतक का परिजन का अस्पताल पर आरोप
वायरल वीडियो में गुस्सा करने वाला व्यक्ति मृतक का परिजन बताया जा रहा है। इस शख्स ने मेदांता अस्पताल लखनऊ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति का कहना है कि मरीज की मौत पहले ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल वालों ने उसे 3-4 दिन तक ICU में वेंटिलेटर पर रखा और इलाज करने का ढोंग करते रहे। अस्पताल ने पूरे इलाज का 14 लाख का बिल बनाया, 7 लाख से अधिक रुपये पहले ही जमा थे। अब अस्पताल बाकी के पैसे मांग रहा है और बिना पैसे दिए शव नहीं दे रहा है।
यह भी पढ़ें: शादी के लिए सास-बहू की कुंडली मिलानी चाहिए…, जानें क्या है मान्यता
<
>
वायरल वीडियो को लेकर क्या है लोगों की राय
सोशल मीडिया पर मामले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं और अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए मामले की तुलना बॉलीवुड फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ से कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ में इसी तरह का एक सीन फिल्माया गया था, जिसकी वजह से लोग इस मामले को उससे कंपेयर कर रहे हैं। वहीं ज्यादातर पोस्ट में लोग अस्पताल के इस कथित काम के लिए उसकी निंदा कर रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि मामले की जांच की जानी चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
19 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines