शादी के लिए सास-बहू की कुंडली मिलानी चाहिए... वायरल हो रहा वीडियो, जानें क्या है मान्यता
Video Viral on Social Media: इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है, साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Video Viral on Social Media: शादी एक ऐसा विषय है, जिसकी परीक्षा में दुनिया का हर इंसान एक न एक बार जरूरत फंसता है। बात अगर भारतीय शादी की हो तो यहां मामला और ज्यादा पेचीदा हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि सास-बहू की लड़ाई में लड़का बुरी तरह से पिस जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह सब क्या और क्यों कह रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि शादी से पहले ‘सास और बहू की कुंडली मिलवानी चाहिए’।
कुंडली मिलवानी है तो सास-बहू की मिलाया करो ।
लड़को का क्या है वो तो भगगान की मर्जी समझ कर एडजस्ट कर ही लेता है …..
आपके हिसाब से किसकी कुंडली मिलवानी चाहिए😂😂https://t.co/mK2HXEzmPw pic.twitter.com/WgdtdJZKYR
— Aarya Singh SP (@DrAaryaSinghY) December 28, 2023
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बीच बाजार में खड़ा है और उसके हाथ में एक बोर्ड है, जिसके ऊपर ‘कुंडली मिलवानी है तो सास-बहू की मिलाया करो… लड़कों का क्या है वो तो भगगान की मर्जी समझ कर एडजस्ट कर ही लेता है। युवक के हाथ में इस बोर्ड को आने-जाने वाले सभी देख रहे हैं और हंस रहे हैं।
https://twitter.com/SanjuYa32804552/status/1740261009867378745
इस वीडियो को @DrAaryaSinghY नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लोगों से सवाल पूछा कि ‘क्या आपके हिसाब से किसकी कुंडली मिलवानी चाहिए?’ इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो का कमेंट बॉक्स भी मजेदार रिएक्शन से भरा हुआ है।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘बंदा बिलकुल सही कह रहा है। लगता है काफी पीड़ित है घर में।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘आज तक ऐसी सास बहू नहीं बनी, जिनकी कुंडली मिल जाए।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा ‘लेकिन जेठालाल ने तो कहा था शादी से पहले लड़की से कुंडली मिले ना मिले लेकिन लड़की के भाई से कुंडली मिलना जरूरी हैं।
कुंडली मिलाने का कारण यह है कि अच्छे सन्तान पैदा हों,यही कारण है कि सगोत्रीय शादी नहीं किया जाता है। अगर समलैंगिक शादी सास बहू की हो रही हो तो………जरूरत नहीं भी पड़ सकती है।
— A.T. Pandey (@ATPandey245688) December 28, 2023
सास-बहू में लड़ाई होने का ज्योतिषी कारण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि सास-बहू में वाद-विवाद होता है, तो इसके पीछे ज्योतिष कारण है। मान्यता है कि यदि कुंडली के दशम भाव में एक से अधिक पाप ग्रहों का प्रभाव होता है तो उस समय सास असमंजस में पड़ जाती है। ऐसे तो कुंडली में जब पाप ग्रह होते हैं, तो जातक या जातिका के करियर में उन्नति लाने का काम करते हैं, लेकिन वहीं जब सास की कुंडली में पाप ग्रह होते हैं, तो संबंध खराब बनाने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातिका की कुंडली में दशम भाव में एक से अधिक पाप ग्रहों का प्रभाव होता है, तो उस समय महिला कामकाजी होती है, लेकिन जो उसकी सास होती हैं, वह हमेशा उसके कार्य का विरोध करती है। इसी कारण अधिकतर सास-बहू में अक्सर लड़ाईयां होती रहती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: