'अरे AC का पानी है, भगवान का प्रसाद नहीं', बांके बिहारी मंदिर के भक्तों का वीडियो वायरल

Banke Bihari Mandir : मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में प्रसाद समझकर ‘AC का पानी’ पीते भक्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Lahore Hindi News

Banke Bihari Mandir : मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई बार इस मंदिर में अधिक भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच चुकी है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भक्त AC से निकलने वाले पानी को प्रसाद समझकर पी रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंदिर के पीछे की तरफ एक जगह से पानी निकल रहा है। लोग इसे चरणामृत और प्रसाद समझकर हाथों में लेकर पी रहे हैं।वीडियो  में ही एक शख्स बता रहा है कि ये कोई प्रसाद नहीं बल्कि मंदिर में लगे AC का पानी है। भक्त इसे ही प्रसाद समझकर पी रहे हैं।

वायरल वीडियो का हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी एक भक्त ने ऐसा किया और फिर अन्य भी प्रसाद समझकर इसे पीने लगे। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कम से कम मंदिर की तरफ से एक नोटिस चिपकाया जाना चाहिए और लोगों को आगाह करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इनको अब कौन समझाए, जब ये खुद अंधभक्ति में डूबे हुए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि AC के पानी का टेस्ट अलग होता है, इन्हें पता क्यों नहीं चल रहा है?

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के पानी को पीने से इन्फेक्शन हो सकता है। इंसान बीमार पड़ सकता है। कोई इन्हें क्यों नहीं समझा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शिक्षित होना काफी नहीं है बल्कि तर्कशील होना बहुत जरूरी है। एक अन्य ने लिखा कि पढ़ लिखकर भी लोग इस तरह के भ्रम में क्यों पड़ जाते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ