AC ने ले ली मां और बेटा-बेटी की जान, सोते-सोते ही जिंदा जल गए; शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

Jalore News : राजस्थान के जालौर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सोते-सोते मां, बेटा-बेटी की जलकर मौत हो गई है।

Rajasthan Jalore

Jalore News : राजस्थान के जालौर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां AC की वजह से तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। मां, बेटा और बेटी तीनों की एक साथ मौत की खबर जिसने भी सुनी, वो सन्न रह गया। बताया जा रहा है कि तीनों सो रहे थे, इसी दौरान घर में आग लग गई और तीनों जल गए।

जालौर के महावीर चौराहा क्षेत्र में दिल दहला लेने वाली घटना हुई है। घर में आग लगने की वजह AC बताई जा रही है। एयर कंडिशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लग गई। कमरे के अंदर मां और 2 बच्चे सो रहे थे जो जिंदा जल गए। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त घर में सिर्फ ये तीनों ही मौजूद थे।

मां, बेटी-बेटा की जलकर मौत

मृतका का पति सिरोही गया था। जाने से पहले उसने अपनी मां को किसी रिश्तेदार के घर पर छोड़ा था। ASI मोहनलाल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण चेतन कुमार के मकान में आग लग गई। चेतन कुमार की पत्नी कविता (35), उसका बेटा ध्रुव ठाकुर (10) और बेटी गौरवी ठाकुर (5) की आग की वजह से मौत हो गई है। महिला का पति चेतन कुमार शहर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। मृतका की सास रिश्तेदार के घर पर गई हुई थी।

घर में कविता और उसके बच्चे अकेले थे। तीनों छत पर बने एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। जब पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो घर के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

पड़ोसियों के अनुसार, धुआं निकलता देख हम जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दरवाजा बंद था। ऐसे में हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और जब दरवाजा तोड़कर घर में गई तो देखा कि मां और उसके दोनों बच्चे जल चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ