Train Viral Video: आजकल के समय में लोगो के सिर पर स्टंट का ऐसा भूत चढ़ा है कि अपने जान की भी परवाह नहीं करते हैं। कोई ऊंची इमारत से छलांग लगाता है तो कोई चलती गाड़ियों से खतरनाक स्टंट करता है और कोई चलती ट्रेन के सामने स्टंट करता है तो कोई अचानक किसी गंभीर समस्याओं में फंस जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे जिंदगी और मौत से लड़ता दिखाई दे रहा है। वीडिया देखने के बाद लोग हैरान हो गए।
ट्रेन के बीचो-बीच फंसा शख्स, जान बचाने की हर मुमकिन कोशिश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेन के नीचे फंसा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ट्रेन तेज स्पीड में चलती है। शख्स पटरियों के बीच में अपने आपको बचाने की कोशिश करता है। ट्रेन लंबी होती है और कुछ समय तक चलती रहती है। शख्स को समझ नहीं आता की क्या करें। जब ट्रेन की स्पीड थोड़ी धीमी होती है तो शख्स अपने बैग को बाहर फेंकता है और खुद भी बाहर निकलने की कोशिश करता है। जब शख्स बाहर निकता है तो ट्रेन के पीछे की पहिया उसके सिर के पास आ जाती है शख्स तुरंत अपने सिर को नीचे कर लेता है, लेकिन शख्स फिर निकलने की कोशिश करता है। इस बार शख्स बाहर निकल जाता है और अपनी जान को बचा लेता है। वहीं मौजूद शख्स के दोस्त ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।
इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। वीडियो को लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा, वहीं 54 हजार लोगों ने लाइक किया। वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि शख्स को पूरी ट्रेन निकल जाने पर ही बाहर आना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोस्तों ने शख्स की जान बचाई है।
यह भी पढ़ें: रशियन ब्यूटी की चप्पल टूटी, जूते वाले से पूछे सवाल, अपने देश का बताया हाल
एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे चलती ट्रेन से बाहर आना रिस्की हो सकता था। एक अन्य ने लिखा कि हे भगवान! मैंने पहले भी ऐसा देखा था, अब फिर देख रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि मैं वीडियो देखकर आश्चर्यचकित हूं। एक ने लिखा कि वीडियो देखना डरावना है, लेकिन यह देखकर खुशी हुई, शख्स बाहर निकल गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines