रशियन ब्यूटी की चप्पल टूटी, जूते वाले से पूछे सवाल, अपने देश का बताया हाल

Russian Girl Viral Video: रशियन लड़की ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक दुकानदार से अपना टूटी हुई चप्पल रिपेयर करवा रही है। लड़की से बात कर रहे दुकानदार की अंग्रेजी सुन लोग हैरान है।

Russian Girl viral video

Russian Girl Viral Video : कई लोग भारत से विदेश जाते हैं और कई लोग विदेश से भारत आते हैं। भारत के लोगों से बातचीत करते हैं, कुछ यादगार पल के लिए लोगों के साथ खाते-पीते और फोटो खिंचवाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रशियन लड़की और जूता-चप्पल रिपेयर करने वाला शख्स दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

चप्पल बनवाने पहूंची रशियन लड़की

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रशियन लड़की (मारिया ) टूटी चप्पल को हाथ में लेकर जूते सिलने वाले के पास जाती है और बोली- मेरी चप्पल टूट गई है। जूते सिलने वाले शख्स ने चप्पल सिलने लगता है। मारिया बात को आगे बढ़ाते हुए जूते सिलने वाले से उसका नाम और कितने सालों से वह काम कर रहा है, पूछती है। इसके बाद जूते सिलने वाले ने जवाब देते हुए बताया कि मैं पिछले 26 सालों से यह काम कर रहा हूं, तो रशियन लड़की कहती है कि ऐसी सुविधा मेरे देश में नहीं है, अगर आपके चप्पल टूट गए तो उसको फेकना पड़ता है या फिर उसके साथ ही चलना पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mariia Chugurova (@mariechug)

विज्ञापन

रशियन लड़की ने चप्पल रिपेयर का दाम पूछा तो शख्स ने  10 रुपये मांग की, यह सुन लड़की हैरान रह गई।इसके बाद उसने हंसते हुए प्यार चप्पल सिलने वाले दुकानदार को धन्यवाद कहा । वीडियो की सबसे खास बात यह है कि सड़क के किनारे जूता सिलने वाला एक भारतीय शख्स रशियन लड़की से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रहा है।

विज्ञापन

इस वीडियो को मारिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @mariechug पर शेयर किया है। वीडियो को 72 लाख से अधिक लोगों ने देखा, वहीं 45 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अंकल कई पढ़े लिखे लोगों से अच्छी अंग्रेजी बोल रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि अंकल ने अपने अंग्रेजी से इंप्रेस कर लिया

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि रशियन लड़की दिल से बहुत अच्छी है। हमारे भारत में टूटी चप्पल के साथ नहीं चलना पड़ता, विदेशों में ऐसा सिस्टम नहीं है। एक ने लिखा कि कितनी अच्छी बात है जूते सिलने वाले भी अंग्रेजी बोल रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि जूते सिलने वाले अंकल ने क्या शानदार अंग्रेजी बोली है, मन खुश हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ