मौत को टक से छूकर बाहर आया! चलती ट्रेन के नीचे से बाहर निकला शख्स, हैरान कर देगा वीडियो

Train Viral Video: हाल ही में एक दिल दहला वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे पटरियों के बीच में फंस जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देख लोग हैरानी जता रहे हैं।

Train viral video

Train Viral Video: आजकल के समय में लोगो के सिर पर स्टंट का ऐसा भूत चढ़ा है कि अपने जान की भी परवाह नहीं करते हैं। कोई ऊंची इमारत से छलांग लगाता है तो कोई चलती गाड़ियों से खतरनाक स्टंट करता है और कोई चलती ट्रेन के सामने  स्टंट करता है तो कोई अचानक किसी गंभीर समस्याओं में फंस जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे जिंदगी और मौत से लड़ता दिखाई दे रहा है। वीडिया देखने के बाद लोग हैरान हो गए।

विज्ञापन

ट्रेन के बीचो-बीच फंसा शख्स, जान बचाने की हर मुमकिन कोशिश

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेन के नीचे फंसा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ट्रेन तेज स्पीड में चलती है। शख्स पटरियों के बीच में अपने आपको बचाने की कोशिश करता है। ट्रेन लंबी होती है और कुछ समय तक चलती रहती है। शख्स को समझ नहीं आता की क्या करें। जब ट्रेन की स्पीड थोड़ी धीमी होती है तो शख्स अपने बैग को बाहर फेंकता है और खुद भी बाहर निकलने की कोशिश करता है। जब शख्स बाहर निकता है तो ट्रेन के पीछे की पहिया उसके सिर के पास आ जाती है शख्स तुरंत अपने सिर को नीचे कर लेता है, लेकिन शख्स फिर निकलने की कोशिश करता है। इस बार शख्स बाहर निकल जाता है और अपनी जान को बचा लेता है। वहीं मौजूद शख्स के दोस्त ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। वीडियो को लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा, वहीं 54 हजार लोगों ने लाइक किया। वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि शख्स को पूरी ट्रेन निकल जाने पर ही बाहर आना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोस्तों ने शख्स की जान बचाई है।

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे चलती ट्रेन से बाहर आना रिस्की हो सकता था। एक अन्य ने लिखा कि हे भगवान! मैंने पहले भी ऐसा देखा था, अब फिर देख रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि मैं वीडियो देखकर आश्चर्यचकित हूं। एक ने लिखा कि वीडियो देखना डरावना है, लेकिन यह देखकर खुशी हुई, शख्स बाहर निकल गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ