---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

ऐसे हाई अलर्ट का क्या फायदा? 15 अगस्त से पहले दिल्ली में लड़की के साथ दरिंदगी की कोशिश, ऐसे बची इज्जत!

Delhi News : मामला दिल्ली के चाणक्य पुरी इलाके का है। एयरलाइंस में काम करने वाली एक लड़की ने द्वारका जाने के लिए बाइक बुक की थी। रास्ते में ड्राइवर ने गलत हरकत करने की कोशिश की।

Delhi News : 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दावा है कि दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है लेकिन इसी बीच दिल्ली में एक बाइक चालक ने महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश की। भला हो एक बुजुर्ग दंपत्ति का जिन्होंने इस लड़की की मदद की और उसकी इज्जत को बचा ली।

मामला दिल्ली के चाणक्य पुरी इलाके का है। एयरलाइंस में काम करने वाली एक लड़की ने द्वारका जाने के लिए बाइक बुक की थी। इस दौरान कार चालक की नीयत बिगड़ गई और छेड़खानी करने की कोशिश करने लगा लेकिन इसी बीच एक बुजुर्ग वहां पहुंच गए, जिसने लड़की को बचा लिया।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि लड़की ने INdrive App से बाइक बुक की थी और पूर्वी दिल्ली से द्वारका जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर बुद्धा जयंती पार्क के पास आइसक्रीम खाने के बहाने रुक गया था और लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश करने लगा था।

यह भी पढ़ें : शख्स का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों के उड़े होश, पेट में मिले महिलाओं के ‘अंग’

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम जयवीर है और इसकी उम्र 32 साल है। हालांकि इस वारदात को हुए कुछ ही दिन हुए हैं। जिस वक्त शख्स लड़की के साथ छेड़खानी करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वहां बुजुर्ग दंपत्ति पहुंच गए, जिनकी वजह से ये लड़की बच गई और वह दरिंदगी का शिकार होने से बच गई ।

यह भी पढ़ें : बुजुर्ग ने पीछे गलत ढंग से छुआ मुझे महसूस हुआ, Delhi Metro में छेड़छाड़ पीड़िता की आपबीती

---विज्ञापन---

15 अगस्त से पहले जब दिल्ली हाई अलर्ट पर है। इसी बीच इस तरह की घटना पुलिस के दावे पर सवाल खड़े करती है। दिल्ली देश की राजधानी है और ये शहर लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है।

First published on: Aug 13, 2024 07:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola