Man Threw Coins in Flight Engine : जादू टोना और टोटका करने वाले और इसमें विश्वास करने वाले लोग दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। भारत के लोग भी इसमें पीछे नहीं है लेकिन चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने उड़ान भरने जा रही फ्लाइट के इंजन में सिक्के फेंक दिए। हालांकि वह रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
शख्स ने फ्लाइट के इंजन में फेंके सिक्के
वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट के अंदर अफरा तफरी का माहौल है। फ्लाइट अटेंडेंट एक शख्स से पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। खिड़की के किनारे बैठा एक शख्स जवाब दे रहा है। बताया गया कि शख्स ने उड़ान भरने को तैयार इंजन में चार से छह सिक्के डाल दिए थे।
उड़ान में हुई देरी
जानकारी के मुताबिक , चाइना साउदर्न एयरलाइंस फ्लाइट CZ8805 को बीजिंग के लिए उड़ान भरनी था। 6 मार्च की सुबह 10 बजे फ्लाइट के उड़ान भरने के लिए तैयारी हो रही थी लेकिन इंजन में सिक्का डाले जाने के बाद ऐसा हो नहीं सका। जांच में पता चला कि फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन एक शख्स ने सिक्का डाल दिया था।
देखिए वीडियो
क्यों डाला था सिक्का?
दरअसल पिछले कुछ समय से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं कि लोग विमान के इंजन में सिक्का डालते हुए पकड़े गए। इसके पीछे अंधविश्वास बताया जा रहा है। एक शख्स ने कहा था कि उसने इंजन में सिक्का इसलिए डाला था ताकि यात्रा सुरक्षित हो सके। बताया गया कि पकड़े जाने के बाद इंजन में सिक्का डालने वाले शख्स पर कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें : अगर हाथ में चिपक जाए FeviQuick , घर में मौजूद ये चीज तुरंत कर देगी बेअसर
वहीं एयरलाइन्स की तरफ बयान जारी कर कहा गया है कि अगर अब कोई ऐसा करता पाया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइन की तरफ से लोगों को समझाने की कोशिश की है कि इस तरह की हरकतों से यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है, ऐसा करने से बचें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines