अगर हाथ में चिपक जाए FeviQuick , घर में मौजूद ये चीज तुरंत कर देगी बेअसर

How To Remove Feviquick from Skin? अगर आपके हाथ या स्किन पर फेवीक्विक लग जाए तो उसे छुड़ाने में काफी परेशानी होती है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप कुछ सेकंड में Feviquick को अपने स्किन से हटा सकते हैं।

How To Remove Feviquick from Skin

त्वचा से फेवीक्विक कैसे हटाएं?

How To Remove Feviquick from Skin?: Feviquick का उपयोग कर हम टूटी चीजों को चिपकाते हैं। ये इतनी जल्दी रिएक्ट करता है कि थोड़ी सी गलती से हाथ में चिपक जाता है। ऐसे कई बार होता है जब हम किसी चीज को चिपकाने के लिए Feviquick का इस्तेमाल करते हैं तो हाथ पर भी लग जाता है और छुड़ाते-छुड़ाते हालत खराब हो जाती है।

Feviquick छुड़ाने का आसान तरीका

क्या आपको पता है कि अगर Feviquick हाथ में लग जाए तो कैसे छुड़ाएं? आज हम आपको एक आसान सा तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बच्चों को हाथ में लगे Feviquick को छुड़ाने का आसान तरीका बता रही है।

वीडियो में महिला ने बताया कि अगर आपके हाथ में Feviquick लग जाए तो आप हर घर में मौजूद एक चीज से तुरंत छुड़ा सकते हैं। ये चीज है नमक। शरीर में जहां भी Feviquick लग जाए तो वहां नमक लगाने से उसकी पकड़ ढीली हो जाती है और Feviquick बेअसर हो जाता है।

ये तरीका भी है कारगर

अगर स्किन पर कहीं भी Feviquick लग जाए तो आप उसे नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर हटा सकते हैं। इतना ही नहीं, Feviquick को स्किन पर से हटाने के लिए सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू और मार्जरीन को Feviquick को स्किन से हटाने के लिए कारगर माना जाता है।

Feviquick को हटाने के लिए गुनगुना पानी और साबुन का इस्तेमाल कर आप इसे बेअसर कर सकते हैं। दोनों के मिश्रण में कुछ देर तक हाथ डुबो कर रखें और फिर धीरे धीरे इसे रुई की मदद से साफ करें। कुछ ही देर में Feviquick आपके स्किन से निकल जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ