हे भगवान! डॉगी समझ तेंदुए के साथ शख्स ने ली सेल्फी! वीडियो देख हैरान हैं सब

Selfie With Leopard : वायरल वीडियो को देख लोग हैरान कि आखिर तेंदुआ इतनी आराम से कैसे बैठा हुआ है? शख्स स्लेफी ले रहा है और तेंदुआ ना तो अटैक कर रहा है और ना ही वहां से भाग रहा है।

Leopard Viral video

सोशल मीडिया पर लोगों की बहादुरी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ की तारीफ होती हैं तो कुछ को लोग ट्रोल कर देते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खेत में तेंदुए के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात ये है कि तेंदुआ भी आराम से बैठा हुआ है और शख्स बिना डरे उसके साथ स्लेफी ले रहा है।

विज्ञापन

तेंदुए के साथ सेल्फी!

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेंदुआ के पास खड़ा है और मोबाइल से सेल्फी ले रहा है। वहीं दूर खड़ा एक दूसरा शख्स इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

विज्ञापन

वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे वह कोई तेंदुआ नहीं बल्कि गली का कोई कुत्ता हो। हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि क्या ये तेंदुआ बीमार था या उसे बेहोशी की दवाई दी गई थी क्योंकि तेंदुआ सुस्त दिखाई दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)


वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि ये शख्स शराब के नशे में हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शायद तेंदुआ भूखा नहीं था। एक शख्स ने लिखा कि इस वीडियो के बाद एक बार फिर यह साबित हो गया कि भारत नए लोगों के लिए है ही नहीं। एक अन्य ने लिखा कि ये तेंदुआ ये सोचकर परेशान है कि हमारा आंतक ही खत्म होता जा रहा है।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि लगता है इस शख्स ने देसी शराब पी ली है, जिसके कारण इसके अंदर से सारा डर खत्म हो गया है। एक अन्य ने लिखा कि तेंदुए को देखते ही इस शख्स ने कैमरा ऑन कर लिया क्योंकि कैमरामैन कभी नहीं मरते। एक अन्य ने लिखा कि ये शख्स तेंदुए से कह रहा है कि मेरे खेत में आये हो तो मेरे हिसाब से रहना पड़ेगा। एक सेल्फी लेने दो, शांति से फिर जाओ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ