Viral Video : सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो हंसने पर तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इस वक्त एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि अगर करंट ना रहे तो लोग किस तरह दुरूपयोग करना शुरू करते हैं।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बिजली के तार पर एक शख्स कपड़े फैला रहा है। तार पर पहले से भी कई कपड़े लटके हुए हैं और एक शख्स कुछ अन्य कपड़े लाकर बिजली के तार पर डाल रहा है। पूछने पर उसने बताया कि ये सुखाने के लिए कर रहा है। हालांकि जब उससे कहा गया कि ये खतरनाक हो सकता है तो उसने कहा कि इसमें बिजली ही नहीं आती।
वीडियो बना रहे शख्स ने जब कहा कि जब बिजली आएगी तो तुमसे पूछकर आएगी क्या? और अगर बिजली आ गई और कपड़े के कारण तार एक दूसरे को छू गए तो क्या होगा? इस पर शख्स ने दोबारा कहा कि बिजली आती ही नहीं है। शख्स से कहा कि बिजली के तार ही मिले हैं कपड़े सुखाने के लिए, बड़े आजीब आदमी हो यार!
इसके बाद शख्स ने एक एक कर सारे कपड़े उतार लिए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तभी तो कहते हैं करंट जरूरी है। जिन तारों में करंट नहीं आता उन पर लोग कपड़े सुखा देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि यह है असली मर्द बाकी सब तो केवल सरदर्द हैं।
यह भी पढ़ें : दिमाग से भी बड़ी होती हैं आंखें, 3.5 किलोमीटर तक देखने की क्षमता; कौन है ये पक्षी?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसके अंदर इतना कांफिडेंस हैं कि बिजली आएगी ही नहीं। शायद सरकार इस तार में कभी बिजली ही नहीं भेजती होगी। एक अन्य ने लिखा कि बिजली के तारों को छत से दूर रखने की योजना शुरू करनी चाहिए विभाग को, ये बड़ा खतरनाक होता है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines