Diljit Dosanjh on FC Road Pune: पिछले कुछ समय से सिंगर दिलजीत दोसांझ काफी चर्चा में रहे हैं। कभी अपने दिल-लुमिनाती टूर कॉन्सर्ट को लेकर तो कभी किसी और वजह से। फिलहाल इसका अगला शो महाराष्ट्र के पुणे में होने वाला है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक एक विडियो सामने आया है, जिसमें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को पुणे के FC रोड पर देखा गया है। मगर क्या वो सच में दिलजीत ही हैं? आइए इसके बारे मे जानते हैं।
पुणे की सड़कों पर घूम रहा फेक दिलजीत दोसांझ
पुणे में FC रोड पर सिंगर के फेक लुक के साथ घूम रहे एक इंसान का एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि ये एक प्रैंक वीडियो था, जिसने लोगों को बहुत हंसाया। सबसे मजेदार बात ये है कि बहुत से लोगों ने उस इंसान को सच में दिलजीत दोसांझ ही समझ लिया था।
यह वीडियो सोशल मीडिया क्रिएटर सिमरजीत सिंह की है, जिन्होंने एक प्रैंक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में आप सिमरजीत को चेक जैकेट, लाल पगड़ी और चश्मा पहने हुए देख सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने चेहरे को ढकने के लिए एक मास्क भी पहन रखा है।
वीडियो में सिमरजीत एफसी रोड पर कुछ लोगों के साथ चलते हुआ दिखाई दे रहे हैं, जो उनके सिक्योरिटी गार्ड की तरह एक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उन्हें देखकर शॉक थे, वहीं कुछ ने उनके पास जाकर सेल्फी क्लिक कराई। इस असली दिखाने के लिए सिमरजीत ने बिल्कुल वैसे ही पोज किया, जैसे दिलजीत दोसांझ करते हैं।
मिले 2.5 लाख से ज्यादा लाइक्स
सिमरजीत ने अपने वीडियो को ‘Woh dekho camera’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। वीडियो पर 295,450 लाइक्स हैं। इस पर बहुत से मजेदार कमेंट भी आए हैं, जिनको पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सिमरजीत ने अपनी ही पोस्ट के कमेंट में दिलजीत दोसांझ को टैग करके लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि @diljitdosanjh भाईजी की लीगल टीम उनके नाम पर हम पर मुकदमा नहीं करेगी! हम आपसे प्यार करते हैं भाईजी’ और यह सब प्यार की वजह से है। हम अपने शहर में आपकी मौजूदगी का जश्न मना रहे हैं और आपका खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं! रब राखा #पुणेकर आपका स्वागत करते हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘जिन लोगों ने उनके साथ तस्वीर क्लिक की, मैं उन लोगों के लिए दुखी हूं’। एक अन्य यूजर ने कहा कि भाई पिट मत जाइयो, पब्लिक में’.. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि अरे दिलजीत मेरे साथ वर्कआउट करते था।
यह भी पढ़ें – Video: दीवार से टकराने के बाद टैंपो से बिखर गई मछलियां, लोगों ने मचाई ‘लूट’
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines