Video: दीवार से टकराने के बाद टैंपो से बिखर गई मछलियां, लोगों ने मचाई 'लूट'

Tempo Full Of Fish Hits Wall In UP: कुछ सेकंड में ही मछलियां एकत्रित करने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग मछलियां लेकर वहां से फरार हो गए ।

घटनास्थल की फोटो

घटनास्थल की फोटो

विज्ञापन

Tempo Full Of Fish Hits Wall In UP: यूपी के मोहना थाना क्षेत्र के डफलीपुर पेट्रोल पंप पर उस समय अफरातफरी मच गई जब यहां एक टैंपो दीवार से जा टकराया। सोशल मीडिया पर इसे पूरे हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार पेट्रोल पंप पर दो लोग कुर्सी डाले बैठे हैं। अचानक तेज रफ्तार टैंपो उनकी तरफ बढ़ता है, जिसे देख वह वहां से उठकर फरार हो जाते हैं।

टैंपो चालक लोगों को बचाते-बचाते सामने स्थित दीवार से टकराकर रुक जाता है। बता दें टैंपो मछलियों से भरा हुआ था, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंपो में स्थित मछलियां जमीन पर आ गिरी। मछलियां देख वहां से गुजर रहे लोग मछलियों को लेने के लिए टूट पड़े।

Advertisment

लोग मछलियां लेकर भागने लगे

कुछ सेकंड में ही मछलियां एकत्रित करने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आव देखा न ताव जिसके हाथ में जितनी मछलियां आईं वह उन्हें लेकर वहां से निकल लिया। ये पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘किसी की आपदा, किसी का अवसर’।

विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क से कच्छे रास्ते पर उतर गया था टैंपो

सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार टैंपो ड्राइवर की हालत स्थिर है। ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि तेज रफ्तार होने के चलते टैंपो अनियंत्रित हो गया था। जिसके बाद टैंपो सड़क से नीचे उतर गया और उसे रोकने के प्रयास में ड्राइवर उसे पेट्रोल पंप की तरफ ले गया जहां वह एक दीवार से जा टकराय गया रुक गया।  पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ