पुणे की FC रोड पर घूम रहे दिलजीत दोसांझ! वायरल हो रहे वीडियो की क्या है सच्चाई?

पुणे की सड़क पर दिलजीत दोसांझ बनकर एक शख्स घूम रहा था, जिसे लोग असली समझ रहे थे। इसका एक वीडियो सामने आया है।

Diljit Dosanjh Prank

Diljit Dosanjh Prank

विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे की सड़कों पर घूम रहा फेक दिलजीत दोसांझ

पुणे में FC रोड पर सिंगर के फेक लुक के साथ घूम रहे एक इंसान का एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि ये एक प्रैंक वीडियो था, जिसने लोगों को बहुत हंसाया। सबसे मजेदार बात ये है कि बहुत से लोगों ने उस इंसान को सच में दिलजीत दोसांझ ही समझ लिया था।

यह वीडियो सोशल मीडिया क्रिएटर सिमरजीत सिंह की है, जिन्होंने एक प्रैंक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में आप सिमरजीत को चेक जैकेट, लाल पगड़ी और चश्मा पहने हुए देख सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने चेहरे को ढकने के लिए एक मास्क भी पहन रखा है।

वीडियो में सिमरजीत एफसी रोड पर कुछ लोगों के साथ चलते हुआ दिखाई दे रहे हैं, जो उनके सिक्योरिटी गार्ड की तरह एक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उन्हें देखकर शॉक थे, वहीं कुछ ने उनके पास जाकर सेल्फी क्लिक कराई। इस असली दिखाने के लिए सिमरजीत ने बिल्कुल वैसे ही पोज किया, जैसे दिलजीत दोसांझ करते हैं।

विज्ञापन

मिले 2.5 लाख से ज्यादा लाइक्स

सिमरजीत ने अपने वीडियो को ‘Woh dekho camera’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। वीडियो पर 295,450 लाइक्स हैं। इस पर बहुत से मजेदार कमेंट भी आए हैं, जिनको पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सिमरजीत ने अपनी ही पोस्ट के कमेंट में दिलजीत दोसांझ को टैग करके लिखा है कि  मुझे उम्मीद है कि @diljitdosanjh भाईजी की लीगल टीम उनके नाम पर हम पर मुकदमा नहीं करेगी! हम आपसे प्यार करते हैं भाईजी’ और यह सब प्यार की वजह से है। हम अपने शहर में आपकी मौजूदगी का जश्न मना रहे हैं और आपका खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं! रब राखा #पुणेकर आपका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा, ‘जिन लोगों ने उनके साथ तस्वीर क्लिक की, मैं उन लोगों के लिए दुखी हूं’। एक अन्य यूजर ने कहा कि भाई पिट मत जाइयो, पब्लिक में’.. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि अरे दिलजीत मेरे साथ वर्कआउट करते था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ