Flipkart Minutes Delivery : अगर आप कॉफी पीने के लिए स्टारबक्स जाएं तो कॉफी मिलने में ही 15 से 20 मिनट लग जाते हैं, लेकिन यकीन मानिए इससे भी कम वक्त में एक शख्स ने लैपटॉप ऑर्डर करके डिलीवरी भी ले ली। बेंगलुरु में स्टारबक्स के आउटलेट में बैठकर शख्स ने फ्लिपकार्ट मिनिट्स से लैपटॉप ऑर्डर किया। इसके कुछ ही समय बाद जो हुआ, उनसे सभी को चौंका दिया।
बेंगलुरु निवासी सनी गुप्ता ने फ्लिपकार्ट मिनट्स से लैपटॉप ऑर्डर किया और इसका अनुभव उसने X पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि महज 13 मिनट में उन्हें लैपटॉप की डिलीवरी मिल गई और उन्होंने स्टारबक्स के आऊटलेट में बैठकर ही उसकी अनबॉक्सिंग की।
सनी गुप्ता ने X पर लिखा कि फ्लिपकार्ट मिनट्स से लैपटॉप ऑर्डर किया है। 7 मिनट में डिलीवरी होगी। इसके बाद अपडेट करके 12 मिनट कर दिया गया। गुप्ता ने बताया कि डिलीवरी पार्टनर को स्टारबक्स तक पहुंचने में करीब 3 मिनट लगे, जहां वह बैठे थे। OTP वेरिफिकेशन के बाद लैपटॉप उन्हें सौंप दिया गया।
उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लैपटॉप की अनबॉक्सिंग करते दिखाई दे रहे हैं। उनके वीडियो को देखने पर पता चलता है कि एक एसर प्रीडेटर लैपटॉप का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत ऑनलाइन ₹ 95,000 से ₹ 2.5 लाख के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें : ये प्रभु! ये क्या हुआ? पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के चक्कर में पति खुद पहुंचा जेल
सोशल मीडिया पर सनी गुप्ता का पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। कुछ ने महज 13 मिनट में लैपटॉप डिलीवरी की जमकर तारीफ की तो कुछ ने सलाह दी कि इससे भी कम वक्त में लैपटॉप किसी दुकान से खरीदा जा सकता था। मुझे क्विक कॉमर्स का यह प्रचार समझ में नहीं आता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines