---विज्ञापन---

ये प्रभु! ये क्या हुआ? पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के चक्कर में पति खुद पहुंचा जेल, हैरान कर देगी पूरी कहानी

Bizarre News :  पति को शक था कि पत्नी का अवैध संबंध है, पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पति ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि वह खुद जेल के अंदर पहुंच गया। कोर्ट ने पति को सजा सुनाई है, अजीब केस सुनकर हर कोई हैरान है।

---विज्ञापन---

Bizarre News :  शादी के बाद भी कई लोगों को अफेयर किसी और के साथ भी हो जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ जाता है और फिर घर अखाड़ा बन जाता है। एक शख्स को जब अपनी पति पर शक हुआ तो उसने रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा लेकिन वह फेल हो जाता था। इसके बाद उसने ऐसा तरीका अपनाया कि पत्नी को पकड़ने के बाद खुद जेल पहुंच गया।

मामला ताइवान का है और घटना साल 2020 की है। फान नाम के शख्स को अपनी पत्नी पर शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर कहीं और चल रहा है। वह अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ना चाहता था। इसके लिए उसने कई तरीके अपनाए। सबसे हार मानकर उसने अपने बेडरूम में गुप्त कैमरा लगा दिया, पत्नी को पकड़ भी लिया लेकिन इसके बाद पति खुद जेल चला गया।

---विज्ञापन---

कैमरे में फान को साफ दिखा कि उसकी पत्नी किसी और के साथ है। इसी के आधार पर उसने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। वह चाहता था कि समझौते से दोनों अलग हो जाएं लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई बल्कि उसने पति के खिलाफ ही केस दर्ज करवा दिया। कोर्ट ने पति को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : कंप्यूटर ट्रेनर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, तरीका सुनकर दातों तले दबा लेंगे उंगली

---विज्ञापन---

तलाक की अर्जी के बाद पत्नी ने आरोप लगा दिया कि उसके पति ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर निजता का हनन किया है। पति ने लाख सफाई दी है कि उसने कैमरा क्यों लगाया था, लेकिन उसकी एक भी दलील कोर्ट के सामने काम नहीं आई और आख़िरकार कोर्ट ने पति को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : मेरे स्तनों को लेकर पेरेंट्स से शिकायत क्यों? लेडी टीचर ने Reddit पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल

---विज्ञापन---

अब इस मामले को सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर पीड़ित ही दोषी कैसे हो सकता है? जो शख्स अदालत में इंसाफ मांगने के लिए गया हो, कोर्ट उसे ही दोषी बताकर जेल भेज दे, ऐसे मामले बहुत कम सामने आते हैं। अदालत में फान को उत्पीड़न और निजता का हनन करने के मामले में दोषी बताया और उसे ही जेल भेज दिया।

First published on: Aug 23, 2024 06:27 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola