सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बालकनी से फिसलकर गिरे एक बच्चे को बचाने के लिए शख्स किसी फरिश्ते की तरहे मासूम को कैच कर लेता है. वीडियो मिस्र के गीजा का बताया जा रहा है, जहां एक युवक की सूझबूझ और फुर्ती ने पांच साल के बच्चे की जान बचा ली. दूसरी मंजिल की बालकनी से अचानक नीचे गिर रहे मासूम को युवक ने समय रहते कैच कर लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो गीजा के अर्द अल-लिवा इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, अहमद रागाब नाम का युवक एक दुकान के पास मौजूद था. तभी उसे आसपास से लोगों के चिल्लाने और बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज की दिशा में देखने पर अहमद को इमारत की दूसरी मंजिल से एक बच्चा नीचे गिरता दिखाई दिया. बच्चे को हवा में गिरता देखकर अहमद ने एक पल भी गंवाए बिना उसकी तरफ दौड़ लगा दी. समय रहते अहमद ने बच्चे को कैच कर लिया और मासूम की जान बच गई.
यह भी पढ़ें: हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
गिरने से पहले तार से टकराया बच्चा
वीडियो में देखा जा सकता है कि नीचे गिरते समय बच्चा बिजली के तारों से टकराया था. इस वजह से बच्चे के गिरने की रिफ्तार कुछ कम हुई और अहमद को समय रहते उसे कैच करने का मौका मिल गया. अहमद ने जमीन से टक्कर होने से ठीक पहले हाथ बढ़ाकर बच्चे को पकड़ लिया. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और बच्चे को संभाला. वीडियो में कुछ लोग युवक और बच्चे के आसपास जमा होते नजर आ रहे हैं.
अहमद रागाब ने घटना के बाद बताया कि पूरा घटनाक्रम इतना अचानक हुआ कि उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिला. जैसे ही उन्होंने बच्चे को गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़ लगा दी. उनके मुताबिक, उस वक्त उनका पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि बच्चा जमीन से न टकराए.
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
2 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines