हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू बनाने को ऐसा अंग चुना, होंठो को पड़ेगा छूना, बूझो तो जानें

Man gets girlfriend name tattoo inside lower lip : टैटू के दीवाने तो बहुत हैं, कुछ तो अपने पूरी शरीर पर टैटू बनवा लेते हैं लेकिन इस वक्त एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू ऐसी जगह लिखवा रहा है, जिसे बिना दिखाए कोई देख ही नहीं सकता।

विज्ञापन

Man gets girlfriend name tattoo inside lower lip: कई लोग टैटू के दीवाने होते हैं। कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो पूरे शरीर पर टैटू बनवा लेते हैं। कई लोग अपने प्रियजनों के नाम का टैटू अपने शरीर पर बनवाते हैं। एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम ऐसी जगह लिखवा लिया कि जब तक वह ना दिखाए कोई नहीं देखा सकता। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

कहां बनवाया टैटू?

इंस्टाग्राम पर tattoo_abhishek_sapkal_4949_ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स अपने नीचे होठों पर टैटू बनवा रहा है। शख्स ने होठ पर टैटू अंदर की तरफ से बनवाया है, ऐसे में अगर कोई देखना भी चाहे तो उसे देखा नहीं सकता, जबतक कि ये शख्स खुद ना दिखाए।

वीडियो में टैटू कलाकार उसके निचले होंठ के अंदर उसकी प्रेमिका ‘अमृता’ का नाम लिखता दिखाई दे रहा है। वीडियो के अंदर में देखा जा सकता है कि उसके निचले होठ पर अंदर की तरफ ‘अमृता’ लिखा हुआ है। वहीं इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, ‘लव’

विज्ञापन

देखिए वीडियो


सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
एक ने लिखा कि अगर इसका ब्रेकअप हो जाएगा तो मुंह खोलना ही बंद कर देगा। एक ने लिखा कि ये प्यार नहीं पागलपन है। एक ने लिखा कि ये ठीक नहीं है भाई, दिल निकालकर उस पर लिखवाना चाहिए था। एक ने लिखा कि अब तो बस यही देखना बाकी था।

यह भी पढ़ें : ना बाथरूम, ना किचन और किराया 1 लाख रुपए महीना; देखिए NY के ‘सबसे छोटे’ घर का वीडियो!

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या सच में इसे ही प्यार कहते हैं? मुझे लगता है कि यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या है. वह दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है!! हे भगवान मदद करो. एक ने लिखा कि हमारी यंग जनरेशन कहां जा रही है? एक ने लिखा कि भाई अमृता से इतना भी प्यार मत कर, शरीर में और जगह नहीं मिली थी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola