ना बाथरूम, ना किचन और किराया 1 लाख रुपए महीना; देखिए NY के 'सबसे छोटे' घर का वीडियो!

‘Tiniest’ New York Apartment : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का दिखा रहा है कि न्यू यॉर्क में एक ऐसा घर है, जिसमें ना तो किचन है और ना ही बाथरूम है लेकिन उसका किराया लगभग एक लाख रुपए महीना है। इस घर को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

'tiniest’ New York apartment

न्यूयॉर्क का 'सबसे छोटा' अपार्टमेंट

‘Tiniest’ New York Apartment : दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां किराए पर घर लेने के लिए काफी पैसे खर्च करना पड़ते हैं। अमेरिका में एक ऐसी जगह है, जहां एक लाख रुपए में एक छोटा कमरा किराए पर मिलता है। हैरानी की बात ये है कि इस कमरे में ना तो कोई बेड है और ना ही कोई किचन है। किराए पर मिलने वाले एक ऐसी ही एक कमरे का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर @Realtoromer नाम के यूजर ओमर लैबॉक एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने मैनहट्टन में मौजूद “सबसे छोटे अपार्टमेंट” दिखाया। इस अपार्टमेंट का किराया 1200 डॉलर (लगभग 99,482 रुपए) प्रति महीना है। हालांकि घर का वीडियो देखकर कई लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक कमरे का अपार्टमेंट!

वीडियो में ओमर लैबॉक ने बताया कि यह मैनहट्टन का सबसे छोटा अपार्टमेंट है। एक कमरे में ही यह पूरा अपार्टमेंट है। यहां कुछ बनाकर खा नहीं सकते क्योंकि किचन ही नहीं है। इसमें कोई बाथरूम नहीं, बस एक कमरा है। इसके बाद उन्होंने दिखाया कि इस कमरे का बाथरूम कहां है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Omer Labock (@realtoromer)


दरअसल एक लाख रुपए प्रतिमाह किराए वाले इस घर का बाथरूम कमरे से दूर एक गलियारे में बना हुआ है। ओमर लैबॉक का वीडियो इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से अधिक बार देखा गया और सोशल मीडिया पर यूजर इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि अगर इसमें बाथरूम और किचन नहीं है तो ये अपार्टमेंट कैसे हो गया? इस तरह झूठ बोलना बंद करें। एक ने लिखा कि क्या ये लीगल है? इस पर कोई कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई अभी तक? एक ने लिखा कि ये किराए वाला कमरा है ना कि अपार्टमेंट है लेकिन किराया बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ