AAP Somnath Bharti Viral Video : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। एक तरफ जहां भाजपा 400 पार का टारगेट लेकर चल रही है वहीं विपक्ष एकजुट होकर NDA को हराने की कोशिश में लगा हुआ है। दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स लोकसभा चुनाव में AAP उम्मीदवार से सवाल पूछता दिखाई दे रहा है।
सोमनाथ भारती को घेर कर खड़े हुए लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुबह सैर पर निकले कुछ लोग आप नेता और लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली से उम्मीदवार सोमनाथ भारती को घेर कर खड़े हैं। उनमें एक शख्स पूछ रहा है कि कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़के आप लोग अस्तित्व में आए तो उन्हीं की गोद में क्यों बैठ गए?
‘कांग्रेस की गोद में क्यों बैठे?’
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सोमनाथ भारती से पूछ रहा है कि आपका जन्म कांग्रेस को हराकर हुआ तो आप उनकी गोदी में क्यों बैठे? सोमनाथ भारती इसके जवाब में कहते हैं कि कोई गोदी में नहीं बैठा है। शख्स कहता है कि दिक्कत यही है कि आपने कांग्रेस के साथ क्यों गए और कोई दिक्कत नहीं है।
यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के विज्ञापन में दिखी लड़की निकली कांग्रेस की वोटर’, वायरल हो गया वीडियो
जवाब में क्या बोले सोमनाथ भारती?
इस पर सोमनाथ भारती कह रहे हैं कि इससे दिक्कत नहीं है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया? इस पर शख्स कहता है कि जो कर्म करेगा वो तो जाएगा ही, उसमें क्या दिक्कत है? आप वकील हो, उसे छुड़वा लो। इसके बाद सोमनाथ भारती इलेक्टोरल बॉन्ड की बात करने लगे।
देखिए वीडियो
सोमनाथ भारती को टोकते हुए शख्स ने कहा कि ये सब छोड़ो सर, राजनीति हम नहीं कर रहे, बातें बड़ी लंबी हैं। हम तो बस यह कहने आए हैं कि आप लोग कांग्रेस को हराकर आए और कांग्रेस के साथ हो गए क्यों?
यह भी पढ़ें : कितने चरण में हुआ था पहला लोकसभा चुनाव? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
यह वीडियो भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह द्वारा @rpsinghkhalsa X पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोमनाथ भारती शख्स के सवाल का कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं बल्कि सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया को जेल भेजने और इलेक्टोरल बॉन्ड का जिक्र कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines