हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हे राम! ये क्या है? शख्स ने माथे पर बनवाया QR Code टैटू, स्कैन करते ही खुल जाएगी 'सोशल कुंडली'

Instagram Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपने माथे पर सोशल मीडिया अकाउंट का QR कोड बनवा रहा है। इसके जरिये वह लोगों से फॉलो करने के लिए कह रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे दीवानगी कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये तो पागलपन है।

विज्ञापन

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। कुछ अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं तो कुछ अपनी निजी जिंदगी भी लोगों के सामने परोस देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को जोड़ने के लिए इस शख्स ने माथे पर ही QR कोड का टैटू बनवा लिया।

माथे पर बनवाया टैटू

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने माथे पर टैटू बनवा रहा है। टैटू बन जाने के बाद पता चला कि ये तो एक QR कोड है। जब QR कोड को स्कैन किया गया तो पता चला कि ये तो इंस्टाग्राम अकाउंट का कोड है।

माथे पर QR कोड को स्कैन करने के बाद आप सीधे उस शख्स के इंस्टाग्राम पर जा सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे पागलपन कह रहे हैं तो कुछ फेमस होने का जुनून।


लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि मैं तो इंतजार कर रहा हूं कि कब इसका अकाउंट बैन होगा। एक ने लिखा कि इस तरह फालतू वीडियो अब बेकार लगने लगे हैं। एक ने लिखा कि बेवकूफों की हरकतों की कोई सीमा नहीं होती है। एक ने लिखा कि सोचिए अगर यह गलत क्यूआर कोड बन गया होता तो इसका माथा ही खराब हो जाता या इतना करने के बाद किसी दूसरे के अकाउंट पर ले जाता।

यह भी पढ़ें :  गाली देने के बाद शुरू हुई मारपीट, दोनों पैर उठाकर पीटा; दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल

एक अन्य ने लिखा कि अब यहां भी लोग खूब फेक वीडियो शेयर कर रहे हैं, इसे आप असल ना मान लीजियेगा, ये टैटू फेक है। एक ने लिखा कि अगर इसने सच में टैटू बनवाया है और इसका अकाउंट बैन हो गया तो इसका क्या होगा, मुझे तो यही सोचकर हंसी आ रही है।

बता दें कि वीडियो को @UNILAD नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें