Ola Cab online Booking : ओला से आप भी सफर करते हैं तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को ओला ड्राइवर ने ना सिर्फ बच्चे के सामने पीटा बल्कि लूटपाट को भी अंजाम देने की कोशिश की है। हैरानी की बात है ये कि तमाम सुरक्षा की बात कहने वाली कंपनी OLA ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की।
OLA ड्राइवर की डरावनी करतूत
दिल्ली के रहने वाले किरण वर्मा नाम के एक शख्स ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट किसी को लेने जा रहे थे, उन्होंने ओला बुक किया। एक ओला ड्राइवर आया और उसने राइड कैंसिल करने और फिर कैश पेमेंट के लिए कहा। किरण ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद वह ना चाहते हुए भी ड्राइवर राइड लेकर चल पड़ा लेकिन गलत दिशा में जाने लगा।
किरण ने जब उसे टोका तो उसने बताया कि उधर से ट्रैफिक ज्यादा है, इसलिए ये रास्ता ठीक है। किरण ने बताया कि वह कुछ दूर गया और गाड़ी रोककर अधिक पैसे मांगने लगा। वह चिल्लाने लगा। उसके चिल्लाने से मेरा छह साल का बेटा डर गया। हम दोनों कैब से बाहर आ गए और ओला कस्टमर केयर और पुलिस को फोन करने लगे।
ड्राइवर ने जड़ दिया थप्पड़
किरण ने जब पुलिस और ओला कस्टमर केयर को कॉल करना शुरू किया तो ड्राइवर बाहर आया और बैग छीन लिया और थप्पड़ भी मारा। किरण ने बताया कि इसी बीच वहां एक सज्जन पहुंचे जो कैब ड्राइवर ही थे। मैंने कस्टमर केयर पर बात की तो मुझे सुझाव दिया गया कि मैं कोई पेमेंट ना करूं और ना ही ड्राइवर से बात करूं। मैंने ओला हेल्पलाइन पर भी किसी प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया।
इस पर वह ड्राइवर और भड़क गया क्योंकि फोन लाउडस्पीकर पर था और बातचीत को वह भी सुन रहा था। उसने मुझे फिर से थप्पड़ मार दिया, हालांकि दूसरे ड्राइवर ने उसे रोका। इसी बीच ड्राइवर ने दो बदमाशों को भी वहां बुला लिया। किरण ने अंदेशा जताया कि उनकी योजना लूटपाट करने की थी लेकिन वहां तीन चार लोग पहले से ही मौजूद थे तो बाइक से आये बदमाश भाग निकले।
ड्राइवर के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई
किरण ने बताया कि मैंने यूपी पुलिस को फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शिकायत करने के कुछ देर बाद ही मेरी शिकायत को भी ओला ने बंद कर दिया। जिस ड्राइवर ने मेरी मदद की उसने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। बस उसे कंपनी ब्लैकलिस्ट कर देगी।
किरण के अनुसार, इस घटना को हुए एक महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है। किरण का कहना है कि मुझे लगा कि ओला की तरफ मुझे कॉल की जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उस दिन की घटना को याद करने हुए किरण ने बताया कि उस रात मेरा बेटा इतना सदमे में था कि जैसे ही हम घर पहुंचे तो वह जोर-जोर से रोने लगा।
यह भी पढ़ें : भीड़ में खड़ी बच्ची दिखा रही थी पेंटिंग, पड़ी PM मोदी की नजर तो कमांडों को किया इशारा
किरण ने इस घटना को Linkedin पर साझा किया और कहा कि इसे साझा करने का मकसद सिर्फ इतना है कि ओला का प्रयोग बंद कर दें क्योंकि ये आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं। उबर महंगा पड़ता है लेकिन आपकी सुरक्षा का ख्याल रखा जाता है। Linkedin पर लिखा गया यह पोस्ट वायरल हो रहा है और ओला के रवैये पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines