---विज्ञापन---

खाते में आ गए 92233720368547800 डॉलर, बन गया दुनिया का सबसे अमीर शख्स; लेकिन…

Bizarre News: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक ने एक बार गलती से एक शख्स के खाते में इतना पैसा डाल दिया था जिसने दुनिया के होश उड़ा दिए थे।

---विज्ञापन---

Man Became Richest In World For 2 Minutes : आपको कैसा लगेगा अगर आप अचानक से 92 क्वाड्रिलियन डॉलर के मालिक बन जाएं। ये कोई फिल्मी बात नहीं बल्कि असलियत है। ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जो पलक झपकते दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। उसकी संपत्ति पूरी दुनिया की जीडीपी से भी हजार गुना ज्यादा हो गई। लेकिन, अमीरी का यह ताज उसके सिर पर कुछ मिनट ही रह पाया। दरअसल, ऐसा हुआ था फाइनेंस के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Paypal की एक गलती की वजह से। आइए जानते हैं क्या था यह पूरा मामला।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर की लड़की के साथ हो गया फ्रॉड! टैक्सी-रिक्शा वालों ने ‘लूट लिया’; देखिए वीडियो

---विज्ञापन---

यह कहानी है पेंसिल्वेनिया के रहने वाले क्रिस रेनॉल्ड्स ने की। साल 2013 में क्रिस ने यूं ही अपना पेपाल अकाउंट चेक किया तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, उनके खाते में 92233720368547800 डॉलर की राशि जमा दिखाई दे रही थी। ऐसा हुआ था Paypal की एक गलती की वजह से। हालांकि, कंपनी को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उसने गलती सुधारने में ज्यादा समय नहीं लगा। 2 मिनट में ही कंपनी ने पैसा क्रिस के खाते से निकाल लिया था। लेकिन, कुछ देर के लिए ही सही क्रिस दुनिया के सबसे अमीर शख्स जरूर बन गए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कनाडा दे रहा नौकरी का सुनहरा मौका; जानें एलिजिबिलिटी, डॉक्यूमेंट्स, कैसे करें अप्लाई

क्या बोले थे क्रिस रेनॉल्ड्स?

गलती का पता चलने के बाद पेपाल ने जो पैसा क्रिस के अकाउंट में डाल दिया था वह वापस ले लिया और गुडविल के तौर पर क्रिस की पसंद की चैरिटी को डोनेशन देने का ऑफर भी दिया था। फिलाडेल्फिया डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस ने इस पूरी घटना पर हैरानी जताते हुए कहा था कि हां कुछ देर के लिए तो मुझे इस बात का अहसास हो गया था कि अमीर होना कैसा लगता है। इस सवाल पर कि अगर यह पैसा उन्हें मिल गया होता तो वह क्या करते, क्रिस ने कहा कि मैं शायद देश का कर्ज चुकाता। पेपाल ने इस गलती को लेकर क्रिस की सराहना भी की थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सफर करते समय होती है उल्टी? सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही ये ट्रिक; कितनी असरदार?

First published on: Sep 12, 2024 06:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola