सिंगापुर की लड़की के साथ हुआ फ्रॉड! टैक्सी-रिक्शा वालों ने 'लूटा'; देखें वीडियो

Singapore Tourist Delhi Viral Video : सिंगापुर से भारत घूमने आई एक महिला ने बताया कि दिल्ली में क्या क्या नहीं करना चाहिए। उसका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

Delhi Tourist

Viral Video :भारत में एक कहावत बहुत प्रचलित है, ‘अतिथि देवो भव:’ लेकिन भारत घूमने आने वाले  मेहमानों को कुछ लोग जमकर लूटते (ठगते) हैं। उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, सिंगापुर की महिला टूरिस्ट के साथ टैक्सी और रिक्शा वालों ने ठगी की। टूरिस्ट ने सभी का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में शेयर किया है।

सिंगापुर की महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने बताया है कि दिल्ली में क्या क्या अवॉयड करना चाहिए। इसमें सबसे पहले उसने टैक्सी ड्राइवर के बारे में बताया है, टूरिस्ट ने कहा कि आधी रात को टैक्सी लेने से बचना चाहिए, उसके अनुसार टैक्सी वाले ने उससे एक्स्ट्रा पैसे की डिमांड की। इसके बाद ड्राइवर ने किसी और जगह ड्रॉप कर दिया।

भूलकर भी ना दें नंबर 

महिला टूरिस्ट ने कहा कि कभी भी रिक्शा वालों को नंबर नहीं देना चाहिए। रिक्शा के जरिए ये टूरिस्ट जामा मस्जिद गई थी और उसे अपना नंबर दे दिया था। इसके बाद वह फालतू में फोन और मैसेज करने लगा। उसने कहा कि हमने उसे एक हजार रुपये दिए जो Uber के रेट से लगभग डबल था। इसके बाद भी वह हमसे 6 हजार रुपये मांग रहा था। ऐसे में रिक्शा पकड़ने से पहले ही पैसे के बारे में पूछ लें या Uber ही लें।

देखें वीडियो 


सिंगापुर की इस महिला के अनुसार, तीसरी बात जो भारत में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए, वो ये है कि बिन कैश के नहीं चलना चाहिए। हमेशा अपने पास कैश रखना चाहिए। कई जगहों पर क्रेडिट कार्ड से पैसे लिए जाते हैं लेकिन स्ट्रीट वेंडर्स के पास ये सुविधा नहीं है। वीडियो को travelswithsyl नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि किसी भी अनजान शख्स को वैसे भी नंबर नहीं देना चाहिए, आपने नंबर दिया इसमें आपकी गलती है। एक ने लिखा कि अगर आपको भारत बुरा लग रहा है तो पहली बार इंडिया आपको आना ही नहीं चाहिए। अन्य देशों की हालत देखकर आओ, फिर भारत अलग दिखेगा। एक ने लिखा कि अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो ये वाकई एक भारतीय होने के नाते हमारे लिए बेहद शर्मनाक है। एक अन्य ने लिखा कि कुछ लोगों की वजह से देश बदनाम हो रहा है, इनको खोजकर इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ