Viral Video: महाराष्ट्र के मालेगांव से मासूम बच्चे का बहादुरी और सुझबूझ भरा वीडियो सामने आया है। दरअसल, यह बच्चा ऑफिस में बैठा मोबाइल चला रहा था। इस दौरान अचानक दबे पांव वहां तेंदुआ आ धमकता है। गनीमत यह रही कि उसकी नजर बच्चे पर नही पड़ी और वह खाने की तलाश में सीधे कमरे के अंदरूनी हिस्से में चला गया। बस इसी क्षण का फायदा उठा बच्चा वहां से निकल गया।
बाहर से गेट किया बंद
वीडियो में दिख रहा बच्चा 12 वर्षीय मोहित अहीर है। बाहर निकलते हुए बच्चे ने सुझबूझ का परिचय देते हुए ऑफिस का गेट बाहर से बंद कर दिया था। बाहर जाकर उसने अपने पिता को इस बारे में फोन पर सूचना दी। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर मौके पर वन विभाग, दमकल विभाग और अन्य बचाव दल पहुंचा। वन विभाग के लोगों ने तेंदुआ को किसी तरह काबू किया।
ऐसे बची बच्चे की जान
इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स बच्चे की बहादुरी और उसकी सूझबूझ के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन भी बच्चे को सम्मानित करने पर विचार कर रही है। चंद सेकंड के इस वीडियो में बच्चा टेबल पर बैठा मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा है। तभी अचानक वहां तेंदुआ आ जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बच्चा डरा नहीं और बिना चिल्लाए तेंदुआ जैसे ही आगे बढ़ा वह चुपचाप बाहर चला गया।
नेटिजन्स जमकर शेयर कर रहे वीडियो
नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वीडियो पर अब तक 17 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। 3 हजार से ज्यादा यूजर्स वीडियो को शेयर कर चुके हैं। वीडियो पर जमकर कमेंट किए जा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा बच्चा काफी बहादुर है। किसी ने कमेंट कर बच्चे की सुझबूझ की सराहना की।
ये भी पढ़ें- Viral Video: अंबानी की घड़ी के ‘अनंत’ दीवाने निकले जुकरबर्ग कपल, 15 करोड़ बताई जा रही कीमत
ये भी पढ़ें: Rameshwaram Cafe Blast: कैफे में विस्फोटक रखने वाले का सुराग दें, 10 लाख इनाम पाएं
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines