नई दिल्ली: अगर आप चॉकलेट लवर हैं और चॉकलेट की मदद से बनी किसी टेस्टी और मजेदार डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कोकोनट चॉकलेट बार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लाजवाब लगती है। वैसे तो आपको बाजार में कई तरह की चॉकलेट बार आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन ये सारी कई सारे केमिकल और प्रजर्वेटिव्स की मदद से बनाकर तैयार की जाती हैं जिससे इनका सेवन करना आपनी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में घर पर नेचुरल चीजों से बनी ये चॉकलेट बार स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होती है। साथ ही इसको बनाने में आप चीनी की जगह गुड़ का उपयोग भी कर सकते हैं। इसको खाकर आपकी इंस्टेंट भूख को शांत करने में मदद मिलती है और आपका मूड भी अच्छा होता है, तो चलिए जानते हैं कोकोनट चॉकलेट बार बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी महोत्सव पर मुंह मीठा करें स्वादिष्ट पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी से, जानें रेसिपी
कोकोनट चॉकलेट बार बनाने की सामग्री-
-सूखा नारियल 1 कप
-पिसी हुई इलायची 1/2 छोटा चम्मच
-कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप
-कंपाउंड चॉकलेट 1 कप
कोकोनट चॉकलेट बार बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप एक बाउल में सूखा नारियल, कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इस गाढ़े मिक्चर को बेकिंग ट्रे डाल दें।
इसके बाद आप इसको इसमें ऐसे फैलाएं कि ये कम से कम 1/2 इंच मोटा रहे।
फिर आप इसको करीब 10 मिनट तक रेफ्रिजरेट में कर लें।
इसके बाद जब ये अच्छी तरह से जम जाए तो आप इसको टुकड़ों में काट लें।
फिर आप पिघली हुई चॉकलेट को दूसरे बाउल में निकाल लें।
अभी पढ़ें – तीखा खाने के शौकीन हैं, तो इस बार ट्राई करें गर्मागर्म हरी मिर्च की चाय, जानें रेसिपी
इसके बाद आप एक-एक बार को उसमें डुबोकर अच्छी तरह से कोट कर लें।
फिर आप चॉकलेट में लिपटी हर एक बार को आप करीब 5 मिनट फ्रिज में रखकर जमा लें।
अब आपकी टेस्टी कोकोनट चॉकलेट बार बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको अखरोट के बारीक टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines