नई दिल्ली: अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन है तो आजतक आपने चिकन की कई तरह की डिशेज तो जरूर खाई होंगी जैसे-चिकन टिक्का, चिकन मसाला, चिकन बिरयानी या चिकन पराठा आदि। लेकिन क्या कभी आपने हैदराबादी ग्रीन चिकन का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए हैदराबादी ग्रीन चिकन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लजीज और मसालेदार होता है। इसको आप स्नैक से लेकर मेन कोर्स में मिनटों में बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं हैदराबादी ग्रीन चिकन बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – भारत के सतीश सनपाल को ‘राइज ऑफ इंडस्ट्री एमिरेट्स बिजनस अवार्ड्स’ से किया सम्मानित
हैदराबादी ग्रीन चिकन बनाने की सामग्री-
-चिकन के टुकड़े 6-7
-हरा धनिया 1 कप
-पुदीना के पत्ते 1 कप
-मेथी दाना 1 टेबल स्पून
-हरी मिर्च 2
-काजू 5-6
-तेल 1/2 कप
-तेज पत्ता 1
-इलायची 1
-अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 टेबल स्पून
-गरम मसाला 1 टी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
-धनिया पाउडर 1 टी स्पून
अभी पढ़ें – चटपटा खाने के शौकीन स्नैक में जरूर ट्राई करें क्रिस्पी मैगी भेल, जानें रेसिपी
हैदराबादी ग्रीन चिकन बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सी में हरा धनिया, मेथी दाना, हरी मिर्च और पुदीना डालें।
इसके साथ ही आप इसमें काजू और दही डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इस पेस्ट में चिकन के टुकड़ों को डालकर मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद एक आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, अदरक और लहसुन डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें कटे हुए प्याज़ के टुकड़ें डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
फिर आप इसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और थोड़ी देर पका लें।
इसके बाद आप इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और काली मिर्च डालें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह से उबालकर गैस बंद कर दें।
अब आपकी स्वादिष्ट हैदराबादी ग्रीन चिकन बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म नान के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines