नई दिल्ली: आज 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी के महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। ये महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है। इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बेसन के लड्डू के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे। इसका स्वाद एक बार चखकर हर किसी के मुंह में मिठास घुल जाएगी, तो चलिए जानते हैं बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – दिन की हेल्दी शुरूआत करें हाई प्रोटीन से भरे चटपटे मूंग स्प्राउट्स कबाब, जानें रेसिपी
बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री-
-बेसन 500 ग्राम
-बूरा 500 ग्राम
-घी 400 ग्राम
-सूजी 4 चम्मच
-काजू 10-12
-बादाम 10-12
अभी पढ़ें – स्वादिष्ट और चटपटे टमाटर पुलाव से बढ़ाएं लंच का मजा, जानें इंस्टेंट रेसिपी
बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक भारी तली वाली कढ़ाई को गैस पर रखें।
फिर आप इसमें पूरा घी और बेसन डालें और तेज आंच पर बेसन को रोस्ट करना शुरू करें।
इसके बाद आप गैस को मीडियम करके बेसन को लगातार चलाते हुए भूरा रंग होने तक करीब 25 मिनट तक भून लें।
फिर आप एक दूसरी कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालें और इसमें सूजी को भून लें।
इसके बाद आप इस भुनी हुई सूजी को बेसन में डालकर मिला दें।
फिर जब बेसन ठंडा हो जाए तो आप इसमें बूरा डालकर मिला दें।
इसके साथ ही आप इसमें कटे काजू-बादाम भी डालकर अच्छे से मिला दें।
फिर आप इस मिक्चर के मीडियम साइज के गोल-गोल लड्डू बना लें।
अब आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines