UP Mainpuri Video Viral : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्व टीम के साथ गई पुलिस के सामने दो गुटों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई। पुलिस दोनों गुटों में बीच बचाव करती रही, लेकिन उनके सामने ही जमकर लात-घूंसे और चप्पल चले। इस दौरान एक गुट की महिलाएं बाल और साड़ी पकड़कर दूसरे गुट की महिला को खींच ले गईं।
जानें क्या है मामला?
यह घटना मैनपुरी सदर कोतवाली के संसारपुर गांव की है। दो गुटों में पिछले कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। इस मामले को सुलझाने के लिए राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और जमीन की पैमाइश करने लगी। इस दौरान दोनों गुटों की महिलाओं के बीच पहले मुंह से नोकझोंक हुई और फिर आमने-सामने आ गईं।
यह भी पढ़ें : Hathras: कॉलेज में गुथमगुत्था, प्रिंसिपल ने बाबू को जूते से पीटा, सामने आया Video
महिलाओं में जमकर हुई मारपीट
राजस्व टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौके पर गए थे। पुलिसवालों ने दोनों गुटों की महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं ने चप्पल निकाल ली और दूसरे गुट की महिला को जमकर पीटा। इसके बाद कुछ महिलाओं ने दूसरी गुट की एक महिला के बाल और साड़ी को खींचा और कुछ दूर तक खींचती हुई लेकर चली गई।
यह भी पढ़ें : 300 एनकाउंटर कर चुके बिहार के असली सिंघम प्रशांत कुमार कौन? जो बन सकते हैं UP के नए DGP
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पुलिसवालों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन जब मामला बढ़ गया तो वे भी पीछे हो गए। इस दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी मौके पर नहीं थी। इस दौरान किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे से कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस मामले में किसी गुट ने तहरीर दी है या नहीं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
18 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines