Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
IPS Prashant Kumar Story: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के चयन को लेकर एक अहम नियमावली को मंजूरी दी है। सोमवार देर रात को कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद अब इस फैसले पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा है। नए डीजीपी के तौर पर प्रशांत कुमार के नाम की चर्चा चल रही है। प्रशांत कुमार इस समय यूपी के कार्यवाहक डीजीपी हैं। अगले साल मई में उनको रिटायर होना है। प्रशांत कुमार तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। वे मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं। कहा जाता है कि वे अब तक 300 एनकाउंटर कर चुके हैं। उनको एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें:‘चुनाव में मेरी हत्या की साजिश रची गई…’, मंत्री अनिल विज के आरोपों से हरियाणा में सनसनी
प्रशांत कुमार पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। उनके पास 3-3 मास्टर डिग्रियां हैं। उनका जन्म 16 मई 1965 को हुआ था। तमिलनाडु कैडर से तबादला करवाने के बाद उन्होंने 1994 में यूपी कैडर ज्वाइन किया था। वे क्राइम के खिलाफ कई बड़े फैसले लेकर चर्चा में आ चुके हैं। प्रशांत कुमार डिजास्टर मैनेजमेंट से एमबीए कर चुके हैं। वे अप्लाइड जूलॉजी में एमएससी कर चुके हैं। वहीं, डिफेंस और स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एफफिल की डिग्री भी हासिल कर चुके हैं। उन्हें पुलिस विभाग में असली सिंघम के तौर पर जाना जाता है।
सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनायी जा रही है… सवाल ये है कि व्यवस्था बनानेवाले ख़ुद 2 साल रहेंगे या नहीं।
कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है।
दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 5, 2024
प्रशांत कुमार अब तक चार बार बहादुरी पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। उन्हें 2020, 2021, 2022 और 2023 में लगातार चार बार राष्ट्रपति से पुलिस मेडल मिल चुका है। प्रशांत कुमार 2017 में मेरठ जोन के एडीजी के तौर पर चर्चा में आए थे। इस दौरान उन्होंने एक किडनैपिंग केस को सॉल्व किया था। दिल्ली के मेट्रो अस्पताल के डॉक्टर श्रीकांत गौड़ का अपहरण किया गया था। उनको छोड़ने के एवज में 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। लेकिन प्रशांत कुमार ने न केवल गौड़ को सकुशल छुड़वा लिया, बल्कि बदमाशों को सलाखों के पीछे डालने में भी अहम भूमिका निभाई। ऐसे कितने ही केस वे अब तक सुलझा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: जाको राखे साइयां, मार सके न कोई… जन्म लेते ही कलयुगी मां ने 50 फीट ऊंचे पुल से फेंका, फिर भी नहीं हारी जंग
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।