Maharashtra Police News : लोग अलग-अलग कारणों से चोरी की घटना को अंजाम देते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में एक खतरनाक चोर पकड़ा गया। इस चोर को पकड़ने के बाद जब पुलिस को सच्चाई पता चली, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इस चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 350 सीसीटीवी फुटेज चेक किए और इसके साथ ही इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया।
34 साल के नरेश महिलांगे को महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके का सबसे खतरनाक चोर माना जाता है। नागपुर-जबलपुर हाईवे के पास एक सुनसान जगह पर पुलिस ने आखिरकार उसे ट्रैक कर लिया और फिर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि उस पर 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि महिलांगे करोड़ों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर चुका है।
100 मामलों में शामिल रहा है नरेश महिलांगे
रिपोर्ट्स की मानें तो नरेश महिलांगे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चोरी और सेंधमारी के करीब 100 मामलों में शामिल रहा है। महिलांगे ने हाल ही में नागपुर के कलमना में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लगभग एक करोड़ रुपये का सामान चुराकर फरार हुआ था, जिसके बाद से ही उसे पुलिस तलाश रही थी। वह पुलिस और अपने दोस्तों से बचकर भाग रहा था। उसे अपने दोस्तों से भी जान का खतरा था। जांच में सामने आया कि एक बर्खास्त पुलिसकर्मी भी उसका साथ देता था।
क्यों करता था चोरी?
बताया गया कि महिलांगे चोरी के सामान को अपने पास नहीं रखता था और न ही उन्हें बेचता था, बल्कि ड्रग्स के लिए अरशद कालेया नाम के एक व्यक्ति को चोरी का सामान दे देता था और ड्रग्स लेकर चला जाता था। वहीं अरशद सोने के सामान को बर्खास्त पुलिसकर्मी को देता था, जो सर्राफा व्यापारी के जरिए बेच दिया करता था। अभी तक सामने आया है कि विदर्भ का सबसे खतरनाक चोर ड्रग्स के लिए बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
यह भी पढ़ें : Google से पता चली बॉयफ्रेंड की सच्चाई तो उड़े महिला के होश; ऑनलाइन हुई थी मुलाकात
महिलांगे ने मनकापुर में एक दवा कंपनी के मालिक के घर से 2 करोड़ रुपये की चोरी की थी। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ भागना चाहता था, इसके लिए उसने एक कार चुराई। वहीं, उसके सहयोगियों ने भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस पर इस गिरोह को पकड़ने का दबाव था। पुलिस ने जाल बिछाकर इस खतरनाक चोर को आखिरकार पकड़ ही लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि नरेश महिलांगे जेल में बंद था, लेकिन कोरोना के दौरान वह भाग गया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
12 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
16 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines