Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें अजीबोगरीब घटनाएं सामने आई हैं। पहली वीडियो में एक महिला अपने बुजुर्ग पति को भीड़ में खोने से बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाती है, तो दूसरी वीडियो में एक साधु हंटर के साथ लड़कों और राहगीरों पर हमला करते दिखते हैं। तीसरी वीडियो में महाकाल गिरी बाबा अपने गुस्से में एक व्यक्ति पर हाथ उठाते हैं। इन घटनाओं ने महाकुंभ के माहौल को सुर्खियों में ला दिया है और सोशल मीडिया पर यूजर इन वीडियो को खूब देख रहे हैं।
महिला ने बुजुर्ग पति को खोने से बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पहली वीडियो में एक महिला अपने बुजुर्ग पति को खोने से बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाती दिख रही है। वह अपने पति की कमर में रस्सी बांधकर आगे-आगे चल रही है ताकि भीड़ में बिछड़ने का खतरा न रहे। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और इसे मासूमियत भरा प्यार बताया जा रहा है। यह वीडियो दिखाता है कि कुंभ में आने वाले लोग अपनों को सुरक्षित रखने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।
साधु का हंटर से हमला
दूसरी वायरल वीडियो महाकुंभ 2025 में एक वायरल वीडियो में एक साधु हाथ में हंटर लिए नजर आ रहा है। वीडियो में वह पहले एक मोटरसाइकिल पर आ रहे लड़के को हंटर से मारता है, जिससे लड़का घबराकर भाग जाता है। फिर साधु राहगीरों पर भी हंटर से हमला करने लगता है। फिर साधु राहगीरों पर भी हंटर से हमला करने लगता है। बाद में एक व्यक्ति पर भी हंटर से हमला करता है और उसका हेलमेट फेंक देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रहा है।
महाकाल गिरी बाबा का गुस्सा
महाकुंभ की तीसरी वीडियो में महाकाल गिरी नामक बाबा को गुस्से में एक व्यक्ति पर हाथ उठाते हुए देखा गया। यह वही बाबा हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले एक यूट्यूबर पर चिमटे से हमला किया था। वीडियो में बाबा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं, जब एक व्यक्ति उनसे बात करने की कोशिश करता है। बाबा अचानक से गुस्से में आ जाते हैं और व्यक्ति पर हाथ उठाकर उसे भगा देते हैं। यह घटना महाकुंभ के दौरान बाबाओं के गुस्से को लेकर सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इन घटनाओं को मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं और महाकुंभ में बाबाओं के गुस्से को लेकर कई मीम्स भी बने हैं।