महाकुंभ में एक और वायरल गर्ल... देखिए एयर होस्टेस से साध्वी बनीं डिजा शर्मा की तस्वीरें

Viral Girl Deja Sharma: इस महाकुंभ में कई लोग वायरल हुए हैं, जिसमें हर्षा और मोनालिसा को तो आप जानते ही हैं। हाल ही में एक एयर होस्टेस से साध्वी बनीं डिजा शर्मा भी काफी वायरल हो रही हैं।

Viral Girl Deja Sharma

Viral Girl Deja Sharma: महाकुंभ से कई ऐसे लोगों की कहानी सामने आई है, जिन्होंने इस संसार की मोह माया त्यागकर अध्यात्म का रास्ता चुना। इन्हीं में से एक अहमदाबाद की डिजा शर्मा भी हैं, जो इन दिनों कुंभ में अपनी खूबसूरती की वजह से काफी चर्चा में हैं। हालांकि उनका एयर होस्टेस से साध्वी बनने का सफर काफी तकलीफ भरा रहा है। जानिए उन्होंने चकाचौंध वाली जिंदगी छोड़ कर कैसे अध्यात्म का रास्ता चुन लिया? साथ ही उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी देखिए।

विज्ञापन

डिजा शर्मा अहमदाबाद की रहने वाली हैं, जो पहले से एक आधुनिक जीवन में विश्वास रखती थीं। उन्होंने स्पाइस जेट में एयर होस्टेस के तौर पर भी काम किया। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जब उन्होंने सबकुछ त्याग दिया।

विज्ञापन

Viral Girl Deja Sharma

छह महीने पहले डिजा शर्मा की मां का निधन हो गया। जिसके बाद उन्होंने देखा कि उनका कोई नहीं है। इस कठिन समय में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। इसके बाद वह अध्यात्म की तरफ बढ़ती चली गईं।

विज्ञापन

Viral Girl Deja Sharma

जब वह प्रयागराज महाकुंभ में पहुंची, तब यहीं से उनका सफर शुरू हुआ। महाकुंभ में उन्होंने गुरुदीक्षा तक लेने का सोचा। उनका कहना है कि सांसारिक जीवन से ज्यादा कठिन यह जीवन होता है।

विज्ञापन

Viral Girl Deja Sharma

डिजा शर्मा अब सनातनी बनकर समाज सेवा कर रही है। इस दौरान उन्होंने हर्षा रिछारिया से नाम जुड़ने पर बोला कि मैं न हर्षा रिछारिया की बहन हूं और न ही बनना चाहती हूं। वह एक एक्टर और इन्फ्लुएंसर हैं।

विज्ञापन

Viral Girl Deja Sharma

डिजा शर्मा का कहना है कि महाकुंभ में जाने वाले हर व्यक्ति की जीवन में बदलाव हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले हर्षा रिछारिया, मोनालिसा और IITian बाबा भी काफी वायरल हो चुके हैं।

विज्ञापन

Viral Girl Deja Sharma

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ