Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 14 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले एक विदेशी लड़की ने यहां पर भारतीय लड़के से सनातम धर्म के मुताबिक शादी की है। हाल ही में एक नई लव स्टोरी महाकुंभ से सामने आई है, जिसमें एक रशियन लड़की ने एक अघोरी बाबा से शादी कर ली। जानिए अघोरी बाबा और इस रशियन लड़की की प्रेम कहानी क्या है?
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अघोरी बाबा के साथ एक रशियन नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों को अघोरी बीबी से जलन हो सकती है। क्योंकि बाबा ने इस महाकुंभ में खूबसूरत रशियन गर्ल से शादी कर ली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा के साथ एक रशियन महिला खड़ी है, जो काफी खुश नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों की प्रेम कहानी इसी कुंभ में शुरू हुई, जिसके बाद तुरंत दोनों ने शादी भी कर ली।
शरीर पर बना है भगवान गणेश का टैटू
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला अपनी हिंदू धर्म में आस्था के बारे में बात करते हुए अपने शरीर पर बना भगवान गणेश का टैटू दिखाती है। महिला की पूरी पीठ पर गणेश जी का टैटू देखा जा सकता है। इस महिला ने अपना देश छोड़कर पूरी तरह से भारत में बसने का फैसला किया है। बाबा से महिला के बारे में पूछा गया कि इनकी वजह से आपकी साधना में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती? हालांकि इस सवाल पर अघोरी बाबा ने केवल मुस्कुराकर बात खत्म कर दी।
महिला से जब पूछा गया कि आपके यहां पर यह कल्चर नहीं माना जाता है, तो आपको यहां आकर कैसा लग रहा है? इसपर महिला जवाब देती है कि इंडिया में रहना मुझे अच्छा लग रहा है। आपको बता दें कि अब वह सब कुछ त्यागकर भारत में बसने का प्लान बना रही हैं। इसके अलावा भी महाकुंभ से कई दिलचस्प कहानियां सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh: भगदड़ के बाद रोते-बिलखते लोगों के 5 वीडियो वायरल, अपनों को खोजती आंखें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
23 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines