Maha Kumbh Viral Video : मौनी आमावास्या की रात महाकुंभ में भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई और कई लोगों के घायल होने की बात कही गई। इस घटना के बाद से ही मृतकों के आंकड़ों को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि क्योंकि लापता लोगों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर भगदड़ की घटना के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मृतकों की फोटो, रोते-बिलखते श्रद्धालु और अपनों को खोजते परेशान लोग दिखाई दे रहे हैं।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि भीड़ किस तरह एक तरफ से दूरी तरफ भाग रही है। इस भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर बाद पूरा इलाका लोगों से भर गया और बस सिर्फ सिर ही सिर दिखाई देने लगे। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है, जब भगदड़ शुरू हुई थी।
ये रहा वीडियो
ये महाकुंभ ऐतिहासिक है.
महाकुंभ की भगदड़ ऐतिहासिक है.
भगदड़ में हुई मौतों पर बोला गया झूठ ऐतिहासिक है.
---विज्ञापन---देश की भोली-भाली जनता को जिस तरह धरम-करम के नाम पर फुसलाया गया और बुलाकर भगदड़ में मरने के लिए छोड़ दिया गया वो भी ऐतिहासिक है.#MahaKumbh2025 #MahakumbhStampede pic.twitter.com/NFP5xEexnK
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) January 30, 2025
---विज्ञापन---
एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतकों की फोटो दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की है, जहां मृतकों की फोटो लगाई गई है। यह फोटो इसलिए लगाई गई ताकि परिजन फोटो में देखकर अपनों को पहचान सकें।
देखें वीडियो
अज्ञात लाशें और मौन प्रशासन: क्या इंसानियत इतनी सस्ती हो गई है?
प्रयागराज पोस्टमार्टम हाउस की दीवार पर चिपकी अज्ञात लाशों की तस्वीरें हमें एक गंभीर सवाल करने पर मजबूर करती हैं। मौनी अमावस्या पर संगम में भगदड़ में हुई मौतों की संख्या सरकारी आंकड़ों में 30 बताई गई, लेकिन क्या यही… pic.twitter.com/LkKQVjQ5VT— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) January 31, 2025
---विज्ञापन---
महाकुंभ में एक शख्स अपने भाई की तलाश कर रहा है। शख्स का कहना है कि उसका भाई 28 जनवरी के बाद से ही लापता है। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। खोया-पाया केंद्र से लगातार अनाउंसमेंट हो रहा है लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। आदित्य पटेल नाम के शख्स का कहना है कि वह प्रयागराज का ही रहने वाला है, कई लोग खोज रहे हैं लेकिन कोई खबर नहीं लगी।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने अपनों के साथ-साथ व्यवस्था में विश्वास को भी खो दिया है। pic.twitter.com/N4DXUu2D1j
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2025
---विज्ञापन---
एक अन्य वीडियो में एक पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकार महाकुंभ में बने अस्पताल में घुसकर जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने धक्के मारकर उसे अस्पताल से बाहर कर दिया। इससे पुलिस की संवेदनहीनता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
महाकुंभ में कुछ पत्रकारों ने सच्चाई दिखाने की कोशिश किया तो उनके साथ बदतमीजी की गई pic.twitter.com/knWmFPmApy
— Kavish Aziz (@azizkavish) January 31, 2025
---विज्ञापन---
10 स्टेप स्किनकेयर और 25 स्टेप मेकअप के बाद ,पूरे बारह सिंगार करके सनातन की प्रचारक तान्या मित्तल जी कुंभ में मची भगदड़ पर अपना दुख प्रकट कर रही हैं। पांच सितारा स्विस कॉटेज में बैठी हुई हैं।
ऐसा दुख प्रकट करते किसी को पहली बार देख रहा हूं उम्मीद है कि आगे इस तरह न देखना पड़े। pic.twitter.com/96JEdDUmpr— Satya Vrat Tripathie ✒👨🏻⚖ (@satyavachane) January 31, 2025
---विज्ञापन---
बता दें कि पुलिस ने भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है लेकिन इन आंकड़ों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही एक दो नहीं बल्कि तीन जगहों पर भगदड़ होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उन्हें इसके बारे में सटीक जानकारी ही नहीं है।









