हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पीएम मोदी का भाषण सुनते-सुनते सो गए MP के दो मंत्री, नींद खुली तो पीटने लगे ताली

Madhya Pradesh Cabinet Minister :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोगों को संबोधित कर रहे थे। इंदौर में मौजूद मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री सो रहे थे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने भी वीडियो शेयर तंज कसा है।

विज्ञापन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में सोते मंत्री

Madhya Pradesh Cabinet Minister : मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री और अधिकारी पीएम मोदी का भाषण सुनते सुनते सोते दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम में सोते मंत्रियों का वीडियो शेयर कर विरोधी नेता अब भाजपा पर हमला कर रहे हैं। वहीं तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारंभ कर वर्चुअली लोगों को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी लोगों से बातचीत करने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे, इसी दौरान मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री झपकी ले रहे थे।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और विजय शाह इस तरह नींद में हैं कि वह चाहकर भी अपनी आखें खुली नहीं रख पा रहे। बीच जब कुछ लोगों ने पीएम मोदी की किसी बात पर ताली बजाई तो मंत्रियों की नींद टूटी और उन्होंने ताली बजानी शुरू कर दी और फिर सो गए ।

विज्ञापन

देखिए वीडियो 


बताया जा रहा है कि सिर्फ मंत्री ही नहीं बल्कि कई अधिकारी भी पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में सो रहे थे। वीडियो शेयर कर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तंज कसा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एमपी कांग्रेस ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर के एक युवा से ऑनलाइन चर्चा करते रहे और मोहन यादव सरकार के मंत्री सोते रहे। प्रधानमंत्री के भाषण के समय मंत्री विजय शाह, तुलसी सिलावट सहित अन्य अधिकारी सोते हुए नजर आए। “सब गोलमाल है”‘

यह भी पढ़ें : खूबसूरत वड़ा पाव वाली लड़की का रो-रो कर क्यों हुआ बुरा हाल? जानिए क्या है कारण

विज्ञापन

अन्य लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सो रहे थे वो बड़ी बात नहीं लेकिन जिस तरह अचानक उठकर तालियां बजाई वो कमाल की एक्टिंग लगी। एक अन्य ने लिखा कि नींद है, आ जाती है। एक बार लालू यादव जी ने भी कहा कि दाल चावल खा कर आते हैं तो कभी-कभी नींद आ जाती है। एक ने लिखा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ये नेता और मंत्री गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बात सिर्फ मोदी जी की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola