Banda High Voltage Drama : दुनिया भर से तरह-तरह की प्रेम कहानियां सामने आती हैं। कई बार प्रेम कहानियों में गजब ट्विस्ट देखने को मिलता है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी को लेकर पुलिस थाने में जबरदस्त ड्रामा हुआ। मामला उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से जुड़ा हुआ है। फेसबुक पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच प्यार हुआ लेकिन सामने से देखते ही रिश्ता तोड़ने का ऐलान हो गया।
मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली एक लड़की को उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया। दोनों की मुलाक़ात फेसबुक पर हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंच गई लेकिन शादी से पहले ही एक ट्विस्ट आ गया।
लड़की एक दिन प्रेमी से मिलने मध्य प्रदेश से बांदा पहुंच गई। लड़की को जैसे ही उसके प्रेमी ने सामने से देखा, शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। लड़के का आरोप है कि लड़की ने उसे बताया ही नहीं था कि उसकी पहले शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : भारतीय रेलवे की चूक से चली ‘मर्डर एक्सप्रेस’, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही तस्वीर
लड़के का कहना है कि उसे नहीं पता था कि लड़की पहले से शादीशुदा है। जब वह मिलने आई तो मांग में सिंदूर , हाथ में चूड़ी और गले में मंगलसूत्र दिखा तो लड़का हैरान रह गया और शादी से इनकार कर दिया। इस पर लड़की भड़क गई और पुलिस थाने पहुंच गई।
लड़की ने पुलिस थाने में जाकर जहर खाने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास जहरीला पदार्थ भी मिला। पुलिस ने जहरीला पदार्थ जब्त कर लिया, मेडिकल करवाया और लड़की को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें : TMC कार्यकर्ता पर आपा खो बैठे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
पुलिस का कहना है कि लड़की की तबियत बिगड़ गई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया था। लड़की ने महिला थाने पर शिकायत दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
12 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
16 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines