TMC कार्यकर्ता पर आपा खो बैठे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Adhir Ranjan Chaudhary Video Viral : अधीर रंजन चौधरी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे लेकिन कुछ लोगों ने उनका विरोध किया तो वह बुरी तरह भड़क गए। वीडियो में वह एक कार्यकर्ता के साथ हाथापाई भी करते दिखाई दे रहे हैं।

Adhir Ranjan Chaudhary Video Viral

Adhir Ranjan Chaudhary Video Viral : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। कई बार बयानों को लेकर विवादों में रह चुके अधीर रंजन चौधरी का चुनावी मौसम में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक TMC कार्यकर्त्ता के साथ धक्का मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अधीर रंजन चौधरी चुनाव प्रचार के लिए मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे थे लेकिन TMC कार्यकर्ताओं की नारेबाजी सुन वह आपा खो बैठे और मारने के लिए दौड़ पड़े। सामने आए वीडियो में अधीर रंजन चौधरी को आपा खोते साफ देखा जा सकता है।

अधीर रंजन चौधरी जनसंपर्क के दौरान लोगों से मुलाक़ात कर रहे थे तभी वहां पर कुछ लोगों ने ‘गो बैक’ के नारे लगा दिए। अपने खिलाफ नारेबाजी सुनकर अधीर रंजन चौधरी इस कदर भड़के कि नारेबाजी कर रहे शख्स की पिटाई भी कर दी। हालांकि चौधरी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है।


अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा है कि TMC के कुछ उपद्रवी मुझे परेशान कर रहे थे, मैं उनका ही विरोध कर रहा था। बताया गया कि इसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और अधीर रंजन चौधरी को वहां से ले गई। बताया गया है कि दो लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार भी किया है।

TMC की तरफ से वीडियो शेयर कर कहा गया कि अधीर रंजन चौधरी द्वारा गुंडागर्दी की गई है। बहरामपुर में गुंडागर्दी पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा। चुनाव हारने का डर इनके कार्यों से ही स्पष्ट है। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को डराने के लिए बाहुबल का इस्तेमाल करने से किसी से भी कोई फायदा नहीं होगा! शर्म करो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ