यहां सांप के काटने से नहीं होती मौत! MP के बिदेही बाबा के मंदिर का सांपों से क्या है नाता?

Viral News: मध्य प्रदेश में एक ऐसा गांव है जहां पर सांप के काटने से किसी को अपनी जान नहीं खोनी पड़ती है। इस गांव के लोगों का मानना है कि यहां पर सदियों से बिदेही बाबा की कृपा है, जिन लोगों को सांप ने काटा होता है यहां पर उनका इलाज होता है।

Madhya Pradesh

Viral News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महाराजपुर का एक गांव सुर्खियों में है। इस गांव को लेकर खबर वायरल हो रही है कि यहां पर कोई भी मौत सांप के काटने से नहीं होती है। गांव वालों का कहना है कि यहां पर राजाओं के जमाने से ही इस तरह के चमत्कार होते आए हैं। गांव में बिदेही बाबा का मंदिर बना है जहां पर उन लोगों को लाया जाता है जिनको सांप ने काटा होता है। मान्यता है कि यहां पर सभी ठीक हो जाते हैं।

विज्ञापन

बिदेही बाबा के मंदिर की कहानी

सांप के काटने के बाद सबसे पहले अस्पताल ले जाने का ख्याल सामने आता है। लेकिन मध्य प्रदेश का एक गांव ऐसा है जहां पर कोई भी इस तरह का केस होता है तो वहां के लोग बिदेही बाबा के मंदिर पहुंचते हैं। लोगों की मान्यता है कि यहां पर आने वाला शख्स ठीक हो जाता है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की पुष्टि बिदेही बाबा के मंदिर के पुजारी राजकुमार तिवारी ने भी की है। उनका यह भी दावा है कि मंदिर में एक कोबरा रहता है जिसकी देखभाल मंदिर में रहने वाले लोग करते हैं।

विज्ञापन

राजा से जुड़ा है इतिहास

पुजारी ने इस मंदिर का इतिहास बताया। उन्होंने बताया कि इतिहास में एक राजा था जो दुनिया का मोह छोड़कर अकेला जीवन जीने के लिए जंगल में गया। जहां पर उसने एकांत में जीवन जीते हुए ही समाधि ले ली। ये मंदिर उसी जगह पर बनाया गया है। इस मंदिर में चमत्कार तब हुआ जब एक शख्स को सांप ने काट लिया। अपने बेटे को बचाने के लिए बूढ़ी मां बिदेही बाबा के पास पहुंची। इस दौरान बाबा ने उस मां को वचन दिया कि उसके बेटे को कुछ नहीं होगा। तभी से लोगों की यहां पर आस्था गहरी हो गई।

विज्ञापन

इलाज का तरीका बताते हुए पुजरी ने कहा कि मंदिर में इलाज के लिए आने वाले लोगों के बालों में गांठ भी बांधी जाती है। पानी की जगह घी और काली मिर्च का पानी पीने को बोला जाता है। इन मंदिर में हर दिन लगभग 20-25 मरीज आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ