हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'29 की 29 सीटें दे दीं लेकिन सड़क तक नहीं है', भौजी ने पीएम से लगाई गुहार; वायरल हो गया वीडियो

MP Bhabhi Viral Video : मध्य प्रदेश की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी से सड़क बनवाने की अपील कर रही है। उसका कहना है कि सांसद, विधायक, कलेक्टर ने मदद करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

MP Bhabhi Viral Video : मध्य प्रदेश में सालों से भाजपा की सरकार है, सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में अगर किसी को सरकार से कुछ मांग करनी होती है तो सीधे प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाते हैं। एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो अपने गांव में सड़क बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगा रही है। महिला का कहना है कि कलेक्टर से कई बार कह चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

वीडियो में महिला कह रही है कि मोदी जी, हमारे यहां की सड़क बनवा दीजिए। हमारे यहां से 29 के 29 सांसद जीत चुके हैं। कम से कम हमारे यहां की सड़क तो बनवा दें। देख रहे हैं, यहां की सड़कें कबाड़ हैं। यहां के लोग सांसद, विधायक, कलेक्टर से भी मिलकर आ चुके हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

सीधी की महिला ने पीएम से लगाई गुहार

महिला ने अपने गांव की सड़क को दिखाते हुए कहा कि मेरे गांव का नाम है, खड्डीखुर्द, जिला सीधी। इसके बाद महिला ने कहा कि जंगल है तो क्या हुआ, हमें सड़क तो चाहिए ना। यहां ना जाने कितनी बसें पलट जाती हैं। बारिश में तो हालत और भी खराब हो जाती है। मेरी सबसे अपील है कि मोदी जी तक मेरी बात पहुंचनी चाहिए। ठीक है!

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पिछले 15 सालों में भाजपा के राज में मध्य प्रदेश में कितना विकास हुआ है, भौजी ने पोल खोल कर दी हैं। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भौजी की बात मोदी जी तक पहुंचे या न पहुंचे, सड़क बने या न बने मगर भौजी अगले सीजन में Big Boss में जाने के लिए परफेक्ट प्रतियोगी हो चुकी हैं!

यह भी पढ़ें : वाह रे प्रशासन! घर के सामने ही खोद द‍िया ‘मौत का कुआं’, डूबती बच्‍ची के ल‍िए भगवान बना नाबाल‍िग

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक तरफ जहां लोग अश्लील और गंदे रील बना रहे हैं तो वहीं भौजी ने सरकार की पोल खोलने वाली रील बनाई है, ये वाकई बहुत दिलचस्प है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि देश में ऐसे ही युवाओं की जरूरत है जो अश्लीलता न फैलाकर लोगों में जागरूकता लाए। जब नेता, प्रशासन और सरकारी तंत्र मदद करने से इनकार कर दे तो कैसे इनसे लड़ें, इसकी जानकरी दे। एक अन्य ने लिखा कि अब सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, डीएम सुनते ही नहीं हैं, सबको प्रधानमंत्री से गुहार लगानी पड़ रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola